विधायक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं लोग : एडवोकेट मरवाहा

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत वार्ड 12 में शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिटू व पार्षद अमरीक चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 03:58 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:58 PM (IST)
विधायक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं लोग : एडवोकेट मरवाहा
विधायक अरोड़ा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं लोग : एडवोकेट मरवाहा

जागरण टीम, होशियारपुर :

जिला कांग्रेस की मजबूती के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा की अगुवाई में चलाए गए अभियान के तहत वार्ड 12 में शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिटू व पार्षद अमरीक चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा विशेष तौर से पहुंचे। इस दौरान कमेटी का विस्तार करते हुए मरवाहा व मिटू ने अवतार सिंह को वार्ड प्रधान नियुक्त किया। इसके अलावा लक्की, काका सेवी व हैप्पी को उपाध्यक्ष लगाया गया व पुरुषोत्तम सिंह सोढ़ी कोषाध्यक्ष, बलदेव राज, बिक्की, राज कुमार, सुनील कुमार, सुखजिदर सिंह, रोमी, प्रवीण कुमार, बिट्टू, महिगा सिंह, दया राम, प्रितपाल सिंह, रजिदर कुमार, गुलजिदर कुमार व अरविद कुमार लक्की आदि को सदस्य नियुक्त किया गया। इस मौके पर एडवोकेट राकेश मरवाहा ने कहा कि विधायक अरोड़ा की अगुवाई में शहर व गांवों में रिकार्ड विकास कार्य करवाए गए हैं व कई करवाए जा रहे हैं। हलका होशियारपुर के विकास में अरोड़ा की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जिसके कारण आज लोग कांग्रेस व उनके साथ जुड़कर विकास की गति में योगदान डाल रहे हैं।

मरवाहा ने कहा कि अरोड़ा का मिलनसार स्वभाव व उनकी दूरगामी सोच के चलते आज हमारा होशियारपुर काफी तरक्की कर चुका है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है और आम जनता भी पार्टी से जुड़ रही हैं। उन्होंने अरोड़ा की तरफ से वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड के जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी