जालंधर में इंडियन ऑयल की 'नो मास्क नो फ्यूल' मुहिम, पेट्रोल पंपों पर मास्क लगा होने पर ही मिला तेल

जालंधर में पेट्रोल पंपों के ऊपर उपभोक्ताओं के मास्क लगा होने पर ही तेल की आपूर्ति की गई। पेट्रोल पंपों के ऊपर इस संबंध में लिखकर जानकारी लगाई गई थी। पेट्रोल पंप पर कार्यरत स्टाफ सदस्यों को भी मास्क लगाकर ही तेल की आपूर्ति के निर्देश थे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:07 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:07 PM (IST)
जालंधर में इंडियन ऑयल की 'नो मास्क नो फ्यूल' मुहिम, पेट्रोल पंपों पर मास्क लगा होने पर ही मिला तेल
जालंधर में पेट्रोल पंपों के ऊपर उपभोक्ताओं के मास्क लगा होने पर ही तेल की आपूर्ति की गई।

जालंधर, [मनुपाल शर्मा]। इंडियन ऑयल की तरफ से कोविड-19 से बचाव के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक सोमवार को कंपनी के पेट्रोल पंपों के ऊपर उपभोक्ताओं के मास्क लगा होने पर ही तेल की आपूर्ति की गई। पेट्रोल पंपों के ऊपर इस संबंध में लिखकर जानकारी लगाई गई थी। पेट्रोल पंप पर कार्यरत स्टाफ सदस्यों को भी मास्क लगाकर ही तेल की आपूर्ति करने के निर्देश जारी किए गए थे।

इंडियन ऑयल जालंधर के डीजीएम (रिटेल सेल्स) अतुल गुप्ता ने कहा कि कंपनी की तरफ से पेट्रोल पंपों के ऊपर गाइडलाइंस के 100 फीसद पालन के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और किसी भी लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिन भर पेट्रोल पंपों पर आने वाले उपभोक्ताओं को मास्क लगा होने पर ही तेल की आपूर्ति की गई। जिन उपभोक्ताओं ने मास्क नहीं लगाए थे। उन्हें मास्क लगवाए गए और लगातार मास्क लगाकर रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कंपनी की तरफ से जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों के ऊपर उपभोक्ताओं के लिए शौचालय की सुविधा भी बंद कर दी गई है और शौचालयों का सार्वजनिक प्रयोग रुकवा दिया गया है। इसके अलावा पेट्रोल पंपों के ऊपर वाटर कूलर की सुविधा भी बंद कर दी गई है। अतुल गुप्ता ने कहा कि यह सारा कुछ कोविड-19 से बचाव के लिए ही किया गया है। इंडियन ऑयल उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है, लेकिन कोविड-19 से बचाव भी जरूरी है। इसी कारण गाइडलाइंस को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 खत्म होते ही अति शीघ्र पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के लिए समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी