दहेज के लिए तंग करने पर पति, सास व ससुर नामजद

सिटी पुलिस ने दहेज के लिए मारपीट करने पर पति सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता छवि वासी छत्ता बाजार ने बयान में बताया कि उसकी शादी लव कुमार वासी लाजपत नगर (नई दिल्ली) के साथ हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:45 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:45 AM (IST)
दहेज के लिए तंग करने पर पति, सास व ससुर नामजद
दहेज के लिए तंग करने पर पति, सास व ससुर नामजद

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सिटी पुलिस ने दहेज के लिए मारपीट करने पर पति, सास, ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता छवि वासी छत्ता बाजार ने बयान में बताया कि उसकी शादी लव कुमार वासी लाजपत नगर (नई दिल्ली) के साथ हुई थी। शादी के बाद पति, सास व ससुर दहेज के लिए परेशान करने लगे। हालांकि उसके पिता ने शादी के दौरान हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर कार्रवाई करते हुए पति लव कुमार, ससुर मनोहर लाल शर्मा और सास सरजीवन शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

दहेज के लिए परेशान करने पर पति और ससुर नामजद

संवाद सहयोगी, हरियाना : हरियाना पुलिस ने दहेज के लिए परेशान करने पर विवाहिता के बयान पर उसके पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआइ राजविदर सिंह को बयान में राजविदर कौर निवासी अवोवाल ने बताया कि शादी मार्च 2017 को हुई थी। उस दौरान पति नवदीप सिंह विदेश से आया था और 15 दिन के बाद विदेश चला गया। पहले तो सब ठीक रहा। मगर, नवदीप के विदेश जाते ही ससुर बात-बात पर और दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगा। इस पर उसने पति से बात की तो वह भी अपने परिवार का साथ देने लगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजविदर कौर के पति नवदीप सिंह और ससुर परस राम वासी धूतकलां थाना हरियाना के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी