बापू के दिखाए अहिसा के मार्ग का प्रचार प्रसार होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह

भाजपा एनजीओ सैल के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बब्बी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 04:41 PM (IST)
बापू के दिखाए अहिसा के मार्ग का प्रचार प्रसार होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह
बापू के दिखाए अहिसा के मार्ग का प्रचार प्रसार होना चाहिए : भूपेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, मुकेरियां :

भाजपा एनजीओ सैल के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बब्बी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता शम्भू नाथ भारती मौजोवाल व एनजीओ सैल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र महाजन, जिला प्रैस सचिव विकास मनकोटिया विशेष रूप से शामिल हुए।

शम्भू भारती ने कहा कि विश्व दिन-प्रतिदिन हिसा की आग में जल रहा है। सबसे दुखद एवं भयावह बात यह है कि अपने राजनैतिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए लोग हिसा का सहारा ले रहें हैं। आज भी धर्म के नाम पर विक्षिप्त मानसिकता के कुछ लोग जिहाद को बढ़ावा देकर हिसा का सहारा लेकर पूरे विश्व के लिए चुनौती बने हुए हैं। ना केवल भारत अपितु यूरोप के अमेरिका आदि विकसित देश भी हिसावादियों से भयभीत हैं। इसलिए वर्तमान समय में महात्मा गांधी की तरफ से निर्दिष्ट अहिसा के मार्ग का अधिक से अधिक प्रचार एवं प्रसार किया जाना चाहिए। क्योंकि उनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी ज्वलंत है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलजीत भल्ला, जनरल सचिव विवेक जैन, जत्तेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, संजीव कुमार, जनरल सचिव सुमेश संगर, तरसेम महाजन, रमेश कुमार, पवन कुमार, रमेश कुमार मेशी, विक्रम सिंह, संजीव कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी