यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भोलू ने रो कर छोड़ी कांग्रेस, आजाद लड़ने का एलान किया

नगर निगम चुनाव में टिकट कटने का असंतोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को प्रेस क्लब में यूथ कांग्रेस विधानसभा होशियारपुर के अध्यक्ष जतिदर भोलू ने रोते हुए साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 06:59 AM (IST)
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भोलू ने रो कर छोड़ी कांग्रेस, आजाद लड़ने का एलान किया
यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भोलू ने रो कर छोड़ी कांग्रेस, आजाद लड़ने का एलान किया

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : नगर निगम चुनाव में टिकट कटने का असंतोष बढ़ता जा रहा है। वीरवार को प्रेस क्लब में यूथ कांग्रेस विधानसभा होशियारपुर के अध्यक्ष जतिदर भोलू ने रोते हुए साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर आजाद लड़ने का ऐलान कर दिया। पद से इस्तीफा देते हुए कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा पर भड़ास निकालते भोलू ने कहा कि अरोड़ा कांग्रेस में दम घुट रहा है। बड़े अफसोस की बात है कि हाईकमान तक आवाज पहुंचाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जतिदर भोलू ने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेसी है। 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत से सुंदर शाम अरोड़ा को जिताने के लिए काम किया था। इस दौरान दो बार हुए लोकसभा चुनाव में भी जमकर मेहनत की। पहले वह यूथ कांग्रेस में ब्लाक प्रधान की जिम्मेदारी निभाते रहे थे। यूथ कांग्रेस चुनाव भी लड़ा था और रिकार्ड मतों से यह जीता था। पिछले नगर निगम चुनाव में भी वह वार्ड से कांग्रेस की टिकट के दावेदार थे, लेकिन वहां से किसी और नेता पर ंिवश्वास जताया गया। इस पर आजाद लड़कर उन्होंने 516 वोट हासिल की थी। उनकी हार सिर्फ 16 वोटों से हुई थी। कांग्रेस का उम्मीदवार तीसरे नंबर पर था। पिछले विधानसभा चुनाव में अरोड़ा की जीत के लिए दिन रात मेहनत की थी। इस बार वार्ड 28 से टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन मंत्री अरोड़ा ने उन्हें दरकिनार करते हुए कुछ समय पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले को टिकट दे दी। टिकट कटने की व्यथा उन्होंने होशियारपुर के आ‌र्ब्जबर सुरिदर डाबर और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत को भी बताई, मगर सभी ने यह कहकर टाल दिया कि मंत्री अरोड़ा से बात कीजिए। दर्द में निकले यह शब्द : इंडियन नहीं, अब अरोड़ा कांग्रेस

टिकट कटने का दर्द इस कदर छलका कि भोलू मीडिया की मौजूदगी में ही रोने लगे। मंत्री अरोड़ा पर तंज कसते हुए कहा कि ईमानदारों की कद्र नहीं है। यहां पर चमचागिरी करने वालों को टिकटें दी गई हैं। इंडियन कांग्रेस नहीं, बल्कि अरोड़ा कांग्रेस बनकर रह गई है। कांग्रेस में बने रहने में उनका दम घुट रहा था, इसलिए उन्होंने इस्तीफा देकर आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बागियों को मिलती है चेयरमैनी: भोलू

भोलू ने अरोड़ा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस से बागी होने पर चेयरमैनी मिलती है। स्वयं अरोड़ा ने बागी होकर चुनाव लड़ा था। इससे नरेश ठाकुर हारे थे। उन्हें बाद में चेयरमैनी मिली थी। सरवन सिंह ने बगावत की थी। अब उन्हें चेयरमैन बनाया गया था। राकेश मरवाहा ने बगावत की थी उन्हें भी चेयरमैन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वफादारों और ईमानदारों का कोई मूल्य नहीं है। पार्टी को निजी जागीर बना लिया गया है। टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस में मचा है घमासान

नगर निगम चुनाव में टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। वार्ड नंबर छह से टिकट कटने के बाद ब्रह्म शंकर जिपा ने कांग्रेस को अलविदा कहा था। वार्ड चार से दावेदार रहे सुमेश सोनी को पार्टी विरोधी गतिविधियों को हवाला देते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब जतिदर भोलू ने टिकट कटने के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया। अब देखना यह है कि अगला धमाका क्या होता है। किसे टिकट देना है, किसे नहीं। इसका फैसला कोर कमेटी करती है। इसके बाद अंतिम मोहर प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगाती है।

-सुंदर शाम अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री।

chat bot
आपका साथी