सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने निगला जहर, नवांशहर के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में नवांशहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:39 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:39 AM (IST)
सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने निगला जहर, नवांशहर के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान महिला ने निगला जहर, नवांशहर के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : सास-ससुर व पति की मारपीट से परेशान दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में नवांशहर के अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल में उपचाराधीन रेखा ने ममता पुंज सरपंच व संजीव कुमार की उपस्थिति में पुलिस को बयान में बताया कि शादी 10 साल पहले कपिल कौशल पुत्र अशोक कुमार वासी कोटफातुही से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि पति व सास ससुर शादी के बाद उसे मानसिक परेशान करते थे और मारपीट करते रहते हैं। जब भी इस संबंध में मायके वालों को बताती तो सास ससुर व पति राजीनामा कर लेते थे, लेकिन फिर उसके साथ मारपीट करते थे। शनिवार को सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की जिससे आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। संजीव कुमार ने बताया कि नवांशहर के ढाहा कलेरा अस्पताल में बहन का इलाज जारी है। उसने कहा कि रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं माहिलपुर पुलिस ने बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बुल्लोवाल पुलिस ने महिला के बयान की डीएसपी सिटी जगदीश राज अत्री की पड़ताल के बाद दहेज के लिए परेशान करने का मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान अमनदीप सिंह (पति), शीतल कौर (सास) और सतपाल सिंह ससुर सभी वासी गली तीन, न्यू बलदेव नगर बस्ती जोधेवाल (लुधियाना) हुई है। एएसआइ कुलवंत सिंह को बयान में पूजा लक्ष्मी वासी चक्कक गुजरां थाना बुल्लोवाल ने बताया कि शादी 2015 में धार्मिक रीति रिवाज के साथ हुई। मायके परिवार ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा मगर दो वर्ष पहले सास ससुर उसे और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो वह भी अपने माता पिता का साथ देने लगा और तंग करने लगा। इसके लिए दो बार उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद वह ससुराल घर छोड़ मायके चली गई तो पंचायत ने राजीनामा करवा दिया। ससुराल घर जाते ही कुछ दिन बाद फिर से आरोपित परेशान करने लग गए थे।

chat bot
आपका साथी