कत्ल के मामले के भगोड़े ने अदालत में किया सिरेंडर

गांव झावां में हुए एक कत्ल के मामले के आरोपित जिसे अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया था ने अदालत में सिरेंडर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:34 AM (IST)
कत्ल के मामले के भगोड़े ने अदालत में किया सिरेंडर
कत्ल के मामले के भगोड़े ने अदालत में किया सिरेंडर

संवाद सहयोगी, टांडा : गांव झावां में हुए एक कत्ल के मामले के आरोपित जिसे अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया था ने अदालत में सिरेंडर कर दिया। माननीय जज रेणू गोयल की अदालत में सिरेंडर करने वाले आरोपित सुरिदर सिंह उर्फ संदीप पुत्र सुखदेव सिंह को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार गांव झावां में पिछले साल प्लाट के रास्ते को लेकर हुए झगड़े में संदीप ने उसके परिवारिक सदस्य अर्जुन सिंह, सिमर कौर, सुखदेव सिंह सुखविदर सिंह ने मिल कर गांव के ही हरजीत सिंह उसकी बेटी मनजिदर कौर व बेटे हरविदर सिंह को पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस दौरान हरजीत सिंह की मौत हो गई थी। टांडा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर मुलाजिमों को काबू करके जेल भेज दिया था पर संदीप शुरू से ही फरार हो गया था जिसे अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया था। एसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि सरेंडर करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर संदीप से पूछताछ कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी