छेड़छाड़ करने वाले पर केस, आरोपित बोला-बंधक बना पीटा, युवती के परिजनों पर भी पर्चा

टांडा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस और छेड़छाड़ करने वाले को पीटने पर लड़की के परिजनों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM (IST)
छेड़छाड़ करने वाले पर केस, आरोपित बोला-बंधक बना पीटा, युवती के परिजनों पर भी पर्चा
छेड़छाड़ करने वाले पर केस, आरोपित बोला-बंधक बना पीटा, युवती के परिजनों पर भी पर्चा

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : टांडा पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस और छेड़छाड़ करने वाले को पीटने पर लड़की के परिजनों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों तरफ से कार्रवाई बयानों के आधार पर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआइ जसवीर ¨सह ने बताया कि 21 जनवरी को पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अड्डा कलां के पास मिर्जापुर की एक युवती ने शिकायत दी कि वह पवनदीप ¨सह के पास ट्राला सीखने के लिए आई थी। इस दौरान उसके साथ पवनदीप ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज किया।

वही इसी मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले पवनदीप ¨सह के बयानों पर बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में युवती के पिता समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बयान दिया है कि 20 जनवरी सुबह 11 बजे के करीब युवती का पिता धनवीर खान उर्फ धन्ना, राफम, इमरान खान, ¨मटू का लड़का और दो अज्ञात व्यक्ति उसे इनोवा गाड़ी में बिठाकर ले गए। अड्डा सरां स्थित एक दुकान में उसे बंधक बना लिया। उक्त आरोपितों ने उसे हथियारों से वार कर जख्मी कर दिया। बाद में दुकान का शटर खोलकर उसे बाहर फेंक दिया था। पुलिस की कार्रवाई में पेंच

पुलिस की ओर से दर्ज किए गए मामले के अनुसार पहले पवनदीप ¨सह की पिटाई की गई है। यह वाक्या 20 जनवरी का है और लड़की की तरफ से जो शिकायत दी गई है कि वह वाक्या 21 जनवरी का है। क्या पहले लड़के पिटाई हुई थी और बाद में उसने छेड़छाड़ की थी।

chat bot
आपका साथी