भगवान वाल्मीकि के जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ होशियारपुर

भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर की तरफ से अजर अमर त्रेकाल दर्शी करुणा सागर भगवान वाल्मीकि के पावन प्रगट दिवस के संबंध में मंगलवार को शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 10:22 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 10:22 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि के जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ होशियारपुर
भगवान वाल्मीकि के जयकारों की गूंज से भक्तिमय हुआ होशियारपुर

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर की तरफ से अजर अमर त्रेकाल दर्शी करुणा सागर भगवान वाल्मीकि के पावन प्रगट दिवस के संबंध में मंगलवार को शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शहर की सभी राजनितिक के साथ धार्मिक सामाजकि पार्टियों ने भाग लिया। उक्त शोभा यात्रा शहर के तीन अलग अलग भागों से शुरु होकर एक साथ शहीद उधम सिंह पार्क में इकत्र होकर शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकली। शोभा यात्रा के उपलक्ष में मंगलवार सुवह से ही पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शोभा यात्रा के रास्ते को यहां रंगोली से सजाया गया था वहीं सड़क के चारों तरफ अच्छी तरह से सफाई व्यवस्था भी की गई थी। शोभा यात्रा यहां एक तरफ शहीद उधम सिंह पार्क से चली वहीं सब से पहले भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समिति के पंजाब प्रधान विकास हंस की अध्यक्षता में बहादुरपुर चौक से निकाली गई जिसमें विकास हंस के साथ जसविदर हीरा,विशाल आदिया,हरजीत सिंह मठारु,रंधीर भारज,विक्रम सिंह कलसी,विशाल गिल,कमल भट्टी,राजा हंस,राकेश सिद्दु,अजय कुमार,मुकेश रत्ती,तजिदर सोना,मनु हंस,गौरव भल्ला, अरुण खोसला, विशल गिल,ध्यान चंद ध्याना,कृष्ण लाल नाहर,रवि कुमार,हरविदर हीरा, बब्बू अज्जोवाल,लारेंस चौधरी सुनील मोमन के साथ अन्य लोग शामिल थे। दूसरी तरफ मोह्लला रिशी नगर से पार्षद विकास गिल के साथ संयुक्त रुप से शोभा यात्रा लेकर निकले विपन गब्बर के साथ वरिदर बंटी,प्रवीन कुमार,राकेश कुमार काला,रघुवीर कुमार गिल,सोमनाथ,अश्वनी कुमार, लाल चंद भट्टी,लवकुमार के साथ अन्य मोहल्ला रिशी नगर की महिलाओं ने भाग लिया। शभा यात्रा शहीद उधम सिंह पार्क से फगवाड़ा चौक से सब्जी मंडी चौक, अफगान रोड, प्रताप बाजार, कशमीरी बाजार से होकर घंटाघर चौक यहां पर सभी संगठन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लाल चंद के साथ मोहन लाल पहलवान,मनोज कनेडी,विनोद हंस,वनीश राए,सुरिदर दीवान,तरसेम लाल आदिया, गोपाल दास पालो,सुरिेंदर शिदा,गागो साईं,विक्रम आदिया,दर्शन लाल सिद्धु,गुरदास राम,करन सागर,हंस राज हंस,सोमनाथ आदिया,दलीप कुमार,अनिल भट्टी,रमेश हंस,लेखराज अर्जन फरवाहा,नना आदिया,सुरिदर गरेवाल, बंटी गिल राजू रिशी नगर और दीपक रिश नगर शामिल थे।

भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलना चाहिए : विधायक अरोडा़

शोभा यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोडा़ के साथ जिला पुलिस प्रमुख कुलवंत सिंह हीर, एसपी(डी) रमिदर पाल सिंह, आशिका जैन कमिशनर नगर निगम,मेयर सुरिदर शिदा, जगदीश लाल बद्धन, लवकेश औहरी, कमल चौधरी के साथ विधायक राज कुमार आदिया और पवन कुमार आदिया विधाय हल्का शाम चौरासी ने एक साथ अपने संबोधन में कहा कि आज भगवान वाल्मीकि के बताए आदर्शं पर चलने की जरुरत है।इस अवसर पर उन्होंने समस्त शहर निवासियों को भगवान वाल्मीकि जन्म दिवस की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी