मीठी चीजें खाने से खराब होते हैं दांत: डॉ. कपूर

विश्व ओरल हेल्थ दिवस के संबंध में जिला टीकाकरण अफसर डॉ. जीएस कपूर की अध्यक्षता में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरहीरा में सेमिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 01:23 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 01:23 AM (IST)
मीठी चीजें खाने से खराब होते हैं दांत: डॉ. कपूर
मीठी चीजें खाने से खराब होते हैं दांत: डॉ. कपूर

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : विश्व ओरल हेल्थ दिवस के संबंध में जिला टीकाकरण अफसर डॉ. जीएस कपूर की अध्यक्षता में सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरहीरा में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके डॉ. जीएस कपूर ने कहा हमें अपने दांतों की सेहत संभाल करनी चाहिए क्योंकि हमारा शरीर तभी सेहतमंद रह सकता है, यदि हमारे दांत तंदुरुस्त हैं। उन्होंने कहा कि दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। ज्यादा मीठी चीजों के सेवन के साथ दांतों में पीलापन और दांतों की अन्य बीमारियां लगने का खतरा होता है। इन चीजें और परहेज करना चाहिए। दांतों की सेहत संभाल के लिए हरी सब्जियों और फलों की ज्यादा की इस्तेमाल करो की जाए। सेमिनार को संबोधन करते डॉ. सनम संधू डेंटल अफसर बताया कि दांतों को सा़फ करने के लिए हमेशा नरम और बढि़या किस्म के ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। दांतों की साफ सफाई के लिए अतिरिक्त दांतों को मसूड़ों से नीचे की ओर साफ करना चाहिए और नीचे वाले दांतों को मसूड़ों से पर की ओर साफ करना चाहिए। सेमिनार के अंत में जिला टीकाकरण अफसर डॉ. जीएस कपूर, आरबीएसके डॉ. विवेक कुमार और जिला मास मीडिया अफसर पुरशोत्म लाल ने बच्चों को दांतों के लिए टूथ पेस्ट भी दिए गए। इस सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के इंचार्ज फूलां रानी, अध्यापक सुच्चा सिंह, कमलेश कौर, कमलजीत कौर, वंदना शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी