हरमिलन बैंस व मनीषा ने माहिलपुर का नाम किया रोशन : अली हसन

प्रिसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल क्लब ने प्रधान कुलवंत संघा के निर्देश पर मीटिग बुलाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:55 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:55 AM (IST)
हरमिलन बैंस व मनीषा ने माहिलपुर का नाम किया रोशन : अली हसन
हरमिलन बैंस व मनीषा ने माहिलपुर का नाम किया रोशन : अली हसन

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : प्रिसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल क्लब ने प्रधान कुलवंत संघा के निर्देश पर मीटिग बुलाई। इसमें खिलाड़ी हरमिलन बैंस (एथलेटिक्स) व मनीषा (फुटबाल) की खेल जगत में प्राप्त उपलब्धियों के लिए प्रशंसा की गई। क्लब सदस्यों ने उनके परिवार को मुबारकबाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान फैसला लिया गया कि फरवरी में होने जा रहे आल इंडिया प्रिसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में दोनों का विशेष रूप से सम्मान किया जाएगा। विग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों व सीनियर कोच अली हसन ने कहा कि हरमिलन बैंस ने पटियाला में राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप सीनियर वर्ग में 1500 व 800 मीटर की दौड़ को शानदार प्रदर्शन किया है। इसी प्रकार फुटबालर मनीषा के खेल से प्रभावित होकर फुटबाल महासंघ ने उसे 2020-21 की बेहतरीन खिलाड़ी के सम्मान से नवाया है, जो इलाके के लिए गौरव की बात है। मनीषा सबसे कम आयु वर्ग की खिलाड़ी हैं और वह 11 देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। क्लब प्रधान कुलवंत संघा ने कहा, दोनों महिला खिलाड़ियों पर मान है कि वह इलाके व माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं और दोनों से बहुत आशाएं हैं। इस मौके प्रिसिपल एचएस गिल, मास्टर बनिदर सिंह, ठेकेदार जगजीत सिंह, अवतार सिंह तारी व डा. प्रेमप्रीत केंडोवाल उपस्थित थे।

ओलिंपिक में भारत की शानदार शुरुआत : सूद

जागरण टीम, होशियारपुर : टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में वेट लिफ्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत कर भारत को 21 साल के बाद वेट लिफ्टिंग में बढ़त दिलाई है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने बैठक के दौरान कही। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, मीनू सेठी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजा सैनी ने भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों की शुभकामनाएं भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैं। हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व में भारत का नाम ऊंचा करेंगे।

chat bot
आपका साथी