ऐतिहासिक सांझीवालता यात्रा का मुकेरियां में भव्य स्वागत

संत मीरा बाई जी की जन्मस्थली मेड़ता राज्यस्थान से श्री गुरु रविदास दीप ग्रंथ जी और संपूर्ण संत समाज के मार्गदर्शन में शुरू हुई ऐतिहासिक सांझीवालता यात्रा वीरवार को मुकेरियां पहुंची। यहां विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 03:55 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 03:55 PM (IST)
ऐतिहासिक सांझीवालता यात्रा का मुकेरियां में भव्य स्वागत
ऐतिहासिक सांझीवालता यात्रा का मुकेरियां में भव्य स्वागत

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : संत मीरा बाई जी की जन्मस्थली मेड़ता राज्यस्थान से श्री गुरु रविदास दीप ग्रंथ जी और संपूर्ण संत समाज के मार्गदर्शन में शुरू हुई ऐतिहासिक सांझीवालता यात्रा वीरवार को मुकेरियां पहुंची। यहां विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। कस्बा हरसा मानसर से युवाओं ने भी यात्रा के साथ विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली व मुकेरियां पहुंचे। यहां गुरु नानक देव ग‌र्ल्स स्कूल के नजदीक से सैंकड़ों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा व पुष्प वर्षा के बीच यह यात्रा प्राचीन शीतला माता मंदिर पहुंची। जहां समाजिक समरसता मंच की अगुवाई में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुआई कर रहे महंत पुरुषोत्तम दास प्रमुख डेरा श्री गुरु रविदास मंदिर फगवाड़ा, संत बलबीर सिंह, महंत बाल जोगी, स्वतंत्र पाल सिंह, संत असीमानंद सरस्वती, संत सरबजीत सिंह जंडियाला गुरु, अमोला नंदपुरी, महंत रमेश दास आदि विराजमान थे। महंत पुरुषोतम दास ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को दूर के लिए लोगो में जागरूकता लाना है। साथ ही कुछ लोग जो अपने निजी स्वार्थ के लिए देश को तोड़ने की साजिशें कर रहे है उन्हें सचेत करना है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास ने जनमानस को मेहनत करने का संदेश देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को परमात्मा का संतान बताया है। देश व समाज की उन्नति के लिए सभी को मिलकर गुरुओं और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इस अवसर पर उत्तर क्षेत्र सामाजिक समरसता प्रमुख प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह, जंगी लाल महाजन, उमेश शाकर, संदीप मिन्हास, संग्राम सिंह, योगेश कुमार, मनोज शर्मा, संयोजक अनुज महाजन, शम्भुनाथ भारती, प्रदीप सिंह प्लाहा, अनिल वशिष्ठ, प्रदीप कटोच, विक्रम सिंह, एडवोकेट सरबजीत सिंह, सुमन मंगल, अजय गोरा, कमल खोसला, विकास मनकोटिया, अनिल शर्मा, पार्षद सचिन समियाल, विनोद कुमार, अंजना कटोच, नेक मिन्हास, बृजवाला, पंकज जम्बाल, विक्की अरोड़ा, मदनलाल नागलु, राजेश वर्मा, कुलदीप राज काला, प्रितपाल काली, रजिद्र महाजन, मोनिका अरोड़ा, पुरषोत्तम सिंह, कमल मिन्हास, नीरज जैन के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी