सफाई कर्मियों को पहल के आधार पर रेगुलर करे सरकार : पार्षद मुखी राम

नगर निगम के वार्ड नंबर आठ के पार्षद चौधरी मुखी राम नगर पालिका होशियारपुर के प्रधान व नगर निगम होशियारपुर में क्लर्क यूनियन के प्रधान भी रह चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 05:13 AM (IST)
सफाई कर्मियों को पहल के आधार पर रेगुलर करे सरकार : पार्षद मुखी राम
सफाई कर्मियों को पहल के आधार पर रेगुलर करे सरकार : पार्षद मुखी राम

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : नगर निगम के वार्ड नंबर आठ के पार्षद चौधरी मुखी राम नगर पालिका होशियारपुर के प्रधान व नगर निगम होशियारपुर में क्लर्क यूनियन के प्रधान भी रह चुके हैं। इसके चलते मुखी राम मुलाजिमों की हर तरह की समस्याओं व मांगों से वाकिफ हैं। मुखी राम ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार पहल के आधार पर नगर निगम के कच्चे मुलाजिमों व सफाई कर्मियों की मांगों पर गौर करते हुए रेगुलर करे ताकि शहर को गंदगी से मुक्त किया जा सके। इसके अलावा इनके परिवारों का अच्छे तरीके से पालन पोषण हो सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मियों का शहर को साफ सुथरा व स्वच्छ रखने में बहुत बड़ा योगदान है। आज जहां कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे हैं, ऐसे में शहर को स्वच्छ रखने की ज्यादा आवश्यकता है। डीएवी कालेज, अस्लामाबाद व अन्य मुख्य चौराहों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे न केवल शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि शहर से गुजरने वाले अन्य मुसाफिरों के मन में प्रदेश सरकार का अक्स खराब हो रहा है। उनके वार्ड सहित अन्य इलाकों में सीवरेज बंद होने के कारण गंदा पानी घरों के अंदर दाखिल हो रहा है व चारों ओर गंदगी का आलम बना हुआ है। शहर के हालातों के मद्देनजर मुखी राम ने प्रदेश सरकार से अपील की कि जल्द सफाई कर्मियों की जायज मांगों पर गौर किया जाए व कच्चे मुलाजिमों को पक्का के ताकि मुलाजिम अपनी सेवाएं शहर को दें व सफाई व्यवस्था बहाल हो सके।

chat bot
आपका साथी