बिना देरी किए हड़ताल खत्म करवाए सरकार : टंडन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में महामारी फैलने का डर बन चुका है। जगह-जगह गंदगी का आलम है पूरा शहर कचरे से भरा पड़ा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:30 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:30 AM (IST)
बिना देरी किए हड़ताल खत्म करवाए सरकार : टंडन
बिना देरी किए हड़ताल खत्म करवाए सरकार : टंडन

जागरण टीम, होशियारपुर : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में महामारी फैलने का डर बन चुका है। जगह-जगह गंदगी का आलम है, पूरा शहर कचरे से भरा पड़ा है। बाजारों और मोहल्लों में दुर्गंध आ रही है। राहगीर तो क्या वहां पर रहने वालों को भी बैठना मुश्किल है। रजनीश टंडन ने कहा कि सेहत विभाग के कर्मचारी लोगों के घरों में लारवा की रोकथाम के लिए टीम गठित कर घर-घर जा रहे है, जो गंदगी शहर में है वह किसी लारवे से कम है। नगर निगम पहल के आधार पर गंदगी को उठवाए। पंजाब सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों की तरफ विशेष व उचित ध्यान दें और इसका बिना किसी देरी मांगों को स्वीकार करे। उधर, शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में सफाई कर्मचारियों के हक में मीटिग रखी गई। इसकी अध्यक्षता जतिदर सिंह बाजवा जिला शहरी प्रधान ने की। अकाली नेता विशाल आदिया ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से लगातार साढ़े चार साल बीतने पर भी सफाई मजदूरों को पक्का करने का झूठा दिलासा दिया जा रहा है। लगातार 35 दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, पर कोई भी प्रतिनिधि इनकी खबर लेने नहीं आया। जतिद्र सिंह बाजवा ने बताया कि प्रकाश सिंह बादल की सरकार के वक्त लगभग 10 हजार से भी ज्यादा सफाई कर्मचारी पक्के किए गए और साथ ही हर वर्ग को बनता मान सम्मान दिया गया। विशाला आदिया ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब सरकार को इसका जवाब वाल्मीकि समाज जरूर देगा। इस अवसर पर हरजीत सिंह मठारू, रणधीर सिंह, सतनाम सिंह बंटी, जपिदर अटवाल, चंदन लक्की, प्रभ बाजवा, रोहित भट्टी, एडवोकेट विशाल अटवाल, बब्बू बजवाड़ा, मुकेश सूरी, लवली पहलवान, छवि अटवाल, सौरभ भाटिया, अर्पण आदिया, रोहण भट्टी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी