कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है सरकार : नीति तलवाड़

पंजाब सरकार छठे वेतन आयोग की अवधि पिछले कई महीनों से बढ़ा रही है। यह अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो रही थी अब 31 मई तक बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:54 AM (IST)
कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है सरकार : नीति तलवाड़
कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है सरकार : नीति तलवाड़

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : पंजाब सरकार छठे वेतन आयोग की अवधि पिछले कई महीनों से बढ़ा रही है। यह अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो रही थी, अब 31 मई तक बढ़ा दी गई है। सरकार कर्मचारियों के प्रति इतनी ज्यादा कठोर हो चुकी है कि ऐसा लग रहा है जैसे कर्मचारियों को बिना कोई आर्थिक लाभ दिए सिर्फ आश्वासन से अपना काम चलाना चाहती है। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने बुधवार को अपने कार्यालय में कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के चुनाव के दौरान कर्मचारियों से वादा किया था कि पंजाब में सरकार बनते ही छठे वित्त आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया जाएगा। लेकिन अब जबकि पंजाब सरकार के कार्यकाल का अंतिम वर्ष चल रहा है तो भी कर्मचारियों को लगातार धोखा दिया जा रहा है। कई वर्ष से कर्मचारियों को सरकार की ओर से महंगाई भत्ता नहीं दिया गया। यहीं नहीं, सरकार अपने कर्मचारियों से ही 200 रुपये प्रति महीना डेवलपमेंट टैक्स के नाम पर वसूल रही है। यह भारत की पहली ऐसी सरकार है, जो कर्मचारियों से जजिया टैक्स ले रही है। जिस प्रकार पंजाब सरकार कर्मचारियों के प्रति दुर्भावना से कार्य कर रही है, इससे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। पिछले समय से पंजाब में महंगाई काफी बढ़ी है, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों के वेतन को कई वर्ष से बढ़ाया नहीं है। कर्मचारी भी यह सोचने लगे हैं कि कैप्टन सरकार गुमराह कर रही है। कुछ समय पहले ही पंजाब सरकार ने नए भर्ती होने वाले कर्मचारियों का वेतन वर्ष 2011 में बढ़ाए गए वेतन से काफी कम कर दिया है।

chat bot
आपका साथी