भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना चन्नी के लिए बड़ी चुनौती : तीक्ष्ण सूद

मंगलवार को अपने निवास स्थान पर प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा की कैप्टन सरकार अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। मोहाली में जेसीटी प्लाट नीलामी मामला किसी से छिपा नहीं है। होशियारपुर में भी माइनिग माफिया का राज रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:04 PM (IST)
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना चन्नी  के लिए बड़ी चुनौती : तीक्ष्ण सूद
भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना चन्नी के लिए बड़ी चुनौती : तीक्ष्ण सूद

संवाद सहयोगी,होशियारपुर: मंगलवार को अपने निवास स्थान पर प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा की कैप्टन सरकार अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। मोहाली में जेसीटी प्लाट नीलामी मामला किसी से छिपा नहीं है। होशियारपुर में भी माइनिग माफिया का राज रहा। गुंडागर्दी को भी सरंक्षण दिया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने अपनी कालोनियों में अवैध तौर पर भर्तियां भी की है तथा नियमों के विरुद्ध अपनी कालोनियों में सीवरेज-वाटर सप्लाई की सहूलियत भी मुहैया करवाई है। श्री सूद ने कहा कि एक बार फिर सुंदर शाम अरोड़ा के अपने संबंधों के आधार पर मंत्री बनने की जुगाड़ जोरों पर है। इसी तरह अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों का वजीफा खाने वाले साधू सिंह धर्मसोत, कोविड वैक्सीन घोटाले के आरोपों से घिरे बलबीर सिंह सिद्दू आदि भी खुद मंत्रिमंडल में शामिल होने के जुगाड़ लगा रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसे नेताओं से बचना होगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, जिला महामंत्री विनोद परमार, पंचायती राज अध्यक्ष विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भाटिया (बिट्टू),कर्मवीर बाली,अश्वनी गैंद, संजू अरोड़ा, पाल सिंह, अमरजीत सिंह लाडी, मोहिदर पाल सैनी (राजा), जीवेद सूद, सुखवीर सिंह नंदन, यशपाल शर्मा, मोहित कैंथ, बलवीर विर्दी, शिव कुमार काकू, कमल वर्मा आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी