गिलजियां ने 347 भूमिहीन किसानों को भेंट किए कर्ज माफी चेक

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोगिदर सिंह गिलजियां ने एक समागम के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से भूमिहीन किसानों को कर्ज माफी के चेक वितरित किए। विधानसभा हलका उड़मुड के अधीन पड़ते कस्बा गढ़दीवाला के विभिन्न गावों के 347 भूमिहीन किसानों को लगभग 73 लाख 60 हजार 217 रुपये की राशि के चेक भेंट किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:14 PM (IST)
गिलजियां ने 347 भूमिहीन किसानों को भेंट किए कर्ज माफी चेक
गिलजियां ने 347 भूमिहीन किसानों को भेंट किए कर्ज माफी चेक

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जोगिदर सिंह गिलजियां ने एक समागम के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से भूमिहीन किसानों को कर्ज माफी के चेक वितरित किए। विधानसभा हलका उड़मुड के अधीन पड़ते कस्बा गढ़दीवाला के विभिन्न गावों के 347 भूमिहीन किसानों को लगभग 73 लाख 60 हजार 217 रुपये की राशि के चेक भेंट किए गए। इस दौरान उन्होंने शींह चठियाल, जुझार चठियाल, राजपुर कड़ी, कालरा, केसोपुर एवं टुंड के 229 भूमिहीन किसानों को 46 लाख 98 हजार 200 और गांव डफ्फर के 118 भूमिहीन किसानों को 26 लाख 62 हजार 17 रुपये के चेक देते हुए कहा कि पंजाब की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के सभी वर्गों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए हमेशा पहल कदमी की है। जिससे राज्य का हरेक वर्ग पंजाब सरकार से संतुष्ट है। कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों और मजदूरों का हाथ थामा है। इसके विपरीत पंजाब में लगातार दस साल शिरोमणि अकाली दल बादल और भाजपा की सरकार ने राज किया, लेकिन उन्होंने कभी भी किसानों का दुख-दर्द नहीं समझा। आज पंजाब सरकार ने प्रदेश के भूमिहीन किसानों के कर्ज माफ करके उनको एक बड़ी राहत पहुंचाई है। इस अवसर पर जिला परिषद मेंबर रविद्रपाल सिंह गोरा, सतपाल सिंह बाली, इंस्पेक्टर जगदीप सिंह, सोसायटी सचिव बूटा सिंह, सोसायटी सचिव दिनेश कुमार, सोसायटी सचिव कुलविदर सिंह बिट्टू, मैनेजर फकीर सिंह सहोता, सुरजीत सिंह, अमनपाल सिंह, जय पाल शर्मा, सरपंच चन्न राम, सरपंच जीवन कुमारी, सरपंच कुलविदर सिंह, संतोख सिंह, डा. सुखदेव शर्मा, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, धर्म सिंह, दिलबाग सिंह, नीलम कुमार, अर्जुन सिंह, सुरिदर अभिलासी, हरीश कुमार, जरनैल सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी