साइप्रस भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे, एक नामजद

स्टडी वीजा पर साइप्रस भेजने के मामले में नौ लाख की ठगी के मामले में केस दर्ज।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 03:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 03:19 PM (IST)
साइप्रस भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे, एक नामजद
साइप्रस भेजने के नाम पर नौ लाख ठगे, एक नामजद

जागरण संवाददाता, होशियारपुर :

स्टडी वीजा पर साइप्रस भेजने के मामले में नौ लाख की ठगी करने के आरोप में थाना हरियाना की पुलिस ने एक आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित बुल्लोवाल के नजदीकी गांव कोटली बावा दास का रहने वाला है और उसकी पहचान ओंकार सिंह पुत्र देस राज के रूप में हुई है। पुलिस ने यह मामला सुमन लता पत्नी गुरमेल सिंह निवासी गांव भुलाना हरियाना के बयान पर दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपित ने उसके बच्चों को साइप्रस भेजने के लिए नौ लाख रुपये लिए थे। पहले तो आरोपित उन्हें कुछ ही दिनों में बच्चों को विदेश भेजने की बात करता रहा लेकिन बाद में उसने फोन उठाना तक बंद कर दिया। आरोपित ने न तो पैसे वापस किए और न ही बच्चों को विदेश भेजा। इस दौरान जब उन्होंने ओंकार सिंह से मिलकर बात करने की कोशिश की तो आरोपित ने उल्टा उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी