पूर्व पार्षद बलराज व राजा आम आदमी पार्टी में शामिल

कांग्रेस और अकाली दल बादल ने पंजाब मे लंबे अरसे तक राज किया लेकिन मसलों को हल करने के बजाय राजनीति की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Aug 2021 05:30 AM (IST) Updated:Thu, 19 Aug 2021 05:30 AM (IST)
पूर्व पार्षद बलराज व राजा आम आदमी पार्टी में शामिल
पूर्व पार्षद बलराज व राजा आम आदमी पार्टी में शामिल

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : कांग्रेस और अकाली दल बादल ने पंजाब मे लंबे अरसे तक राज किया, लेकिन मसलों को हल करने के बजाय राजनीति की। यही वजह है कि दोनों पार्टियों की दलगलत नीतियों के कारण आज सूबा कई राज्यों से पिछड़ रहा है। उक्त बात आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रवक्ता एवं ट्रांसपोर्टर विग पंजाब के वाइस प्रधान जसवीर सिंह राजा गिल ने पूर्व पार्षद बलराज कुमार उर्फ बब्बू व बलराज सिंह राजा को आम आदमी पार्टी में शामिल करते वक्त कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बीच कुर्सी को लेकर दंगल चल रहा है। इसमें जनता पिस रही है। यही वजह है कि लोग कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह से दुखी होकर आप में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर लोगों को सहूलियतें प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर चौधरी राजविदर सिंह राजा, सतिदर सिंह, पूर्व पार्षद राजू गुप्ता, पूर्व पार्षद नरेंद्र कौर बैंस, राजेंद्र दारापुर, परमजीत सिंह चड्ढा, हरभजन सिंह, चौधरी सुखराज सिंह, प्रो. जोगिदर सिंह, कुलदीप मिटू, सुनील कल्याण, सनी रामगढि़या व रमन त्रिवेदी हाजिर थे।

दसूहा में भी परिवार जोड़ो मुहिम शुरू

संवाद सहयोगी, दातारपुर : आम आदमी पार्टी की बैठक बुधवार को कमाही देवी के गांव बह फत्तो में हुई। स्पो‌र्ट्स विग के जिलाध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय पहलवान निर्मल सिंह मुख्यातिथि के तौर पर आए। निर्मल सिंह ने कहा, दसूहा में भी परिवार जोड़ो मुहिम की शुरुआत की गई है और इसमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। हलके के हर एक घर में जाकर दिल्ली में आप सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा, पंजाब के हर वर्ग के लोग अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार से दुखी हो चुके हैं। इस अवसर पर शक्ति सिंह, अजय कुमार, राम सिंह, कुलदीप सिंह, सरूप सिंह, रशपाल सिंह, गणेश, जसविद्र सिंह, विशाल शर्मा, सलोचना, कमला देवी, मीना कुमारी, रक्षा देवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी