50 साल तक भाजपा की सेवा की, टिकट कटने पर दुआ परिवार काग्रेस में शामिल

पूर्व पार्षद संजीव दुआ परिवार सहित काग्रेस में शामिल हो गए। काग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दुआ दंपती व उनके पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 09:13 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 05:46 AM (IST)
50 साल तक भाजपा की सेवा की, टिकट कटने पर दुआ परिवार काग्रेस में शामिल
50 साल तक भाजपा की सेवा की, टिकट कटने पर दुआ परिवार काग्रेस में शामिल

जासं, होशियारपुर : पूर्व पार्षद संजीव दुआ परिवार सहित काग्रेस में शामिल हो गए। काग्रेस में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने दुआ दंपती व उनके पारिवारिक सदस्यों व समर्थकों का स्वागत किया। संजीव दुआ, सुनीता दुआ, कुनाल दुआ, रवि दुआ, नितिन दुआ ने समर्थकों सहित सदस्यता ग्रहण की। संजीव दुआ ने कहा कि परिवार ने 50 साल से भी अधिक समय तक जनसंघ की सेवा की व होशियारपुर में भाजपा के विस्तार व मजबूती में भी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है लेकिन भाजपा व जनसंघ को पुराने कार्यकर्ताओं की कोई कदर नहीं है। इसके चलते वे ही नहीं, कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिनका पार्टी से मोह भंग हो चुका है।

दुआ ने कहा कि हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में भी भाजपा ने उनकी अनदेखी की व परिवार की सेवाओं को नजरअंदाज करते हुए किसी अन्य को टिकट दे दी थी। इसके चलते परिवार ठगा सा महसूस कर रहा था। इतना ही नहीं, भाजपा की केंद्र सरकार किसानों व अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल साबित हो रही है और इसका संताप आम जनता को भुगतने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। दुआ ने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए कैबिनेट मंत्री अरोड़ा द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्य व जनता के प्रति उनके समर्पण भाव से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी के चलते उन्होंने परिवार व साथियों सहित काग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। दुआ ने कहा कि परिवार अरोड़ा की अगुवाई में शहर के विकास के लिए बनता योगदान देगा।

कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि काग्रेस बिना भेदभाव के विकास की नीतियों पर कार्य करती है व जनभलाई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना ही एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि दुआ परिवार ने शहर वासियों की बहुत सेवा की है व इनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे परिवार के काग्रेस में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी। अरोड़ा ने दुआ दंपती को आश्वस्त किया कि पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा और शहर में विकास कार्य करवाने में उनकी सहभागिता अहम होगी। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मंगल रिशी एवं आदित्य बख्शी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी