कृषि सुधार कानून खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी

कृषि सुधार कानून के खिलाफ बुधवार को किसानों का पहला बड़ा संगठन दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह जानकारी टोल प्लाजा धरना व दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन दोपहर तीन बजे रवाना होगा और उसके बाद अन्य कई संगठन 26 व 27 नवंबर के दिल्ली आंदोलन के लिए दिल्ली कूच करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:30 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:59 PM (IST)
कृषि सुधार कानून खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी
कृषि सुधार कानून खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ बुधवार को किसानों का पहला बड़ा संगठन दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह जानकारी टोल प्लाजा धरना व दोआबा किसान कमेटी के प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन दोपहर तीन बजे रवाना होगा और उसके बाद अन्य कई संगठन 26 व 27 नवंबर के दिल्ली आंदोलन के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस अवसर पर जंगवीर सिंह रसूलपुर, सतपाल सिंह मिर्जापुर, हरदीप खुड्डा, अमरजीत सिंह संधू, बलबीर सिंह सोहिया आदि नेताओं ने कहा कि देश व्यापी संघर्ष मोदी सरकार को यह कानून वापस करने के लिए मजबूर कर देगा। धरने में सरपंच हरजोत सिंह कडियाणा द्वारा लंगर लगाया गया। किसानों ने कहा यदि उनकी मागों को नहीं माना गया तो उनका प्रदर्शन और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर हरजोत सिंह कडियाणा, रणजीत सिंह बाजवा, अमर सिंह, अवतार सिंह चीमा, बलजिदर सिंह सोहिया, मलकीत सिंह कडियाणा, सुखबीर कौर मांगट, हरजोत सिंह, राजविदर कौर,रणविदर कौर, कुलविदर कौर, मलकीत सिंह ढींगरिया, जसविदर कौर, सिमरनजीत कौर, हरप्रीत कौर, हमराज सिंह, सुखविदर सिंह, हरभजन सिंह जहूरा, सुखजिदर सिंह घोड़ावाहा, सरदूल सिंह जहूरा, करतार सिंह, पाखर सिंह, अवतार सिंह, हरदेव सिंह जहूरा, कुलविदर सिरह गिदड़पिडी गोपी, गोपी जौड़ा, भुपिदर सिंह ट्रक यूनियन, गुरपाल सिंह गोरा, यादविदर सिंह, बलवीर सिंह हरसीपिड, भीमा देहरिवाल, जरनैल सिंह कुराला, नीला कुराला, मोदी कुराला, हैप्पी संधू, सुखा नरवाल, दविदर मूनक, प्रदीप सिंह, मनजीत सिंह खालसा, राजपाल सिंह मांगट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी