केंद्र सरकार के खिलाफ माहिलपुर में किसानों ने ट्रैफिक जाम किया

छह महीने से दिल्ली के बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग कर रहे किसानों की सहायता करने वाले लोगों को परेशान करने पर केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंक गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 06:35 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 06:35 AM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ माहिलपुर में किसानों ने ट्रैफिक जाम किया
केंद्र सरकार के खिलाफ माहिलपुर में किसानों ने ट्रैफिक जाम किया

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : छह महीने से दिल्ली के बार्डर पर कृषि सुधार कानूनों को रद करने की मांग कर रहे किसानों की सहायता करने वाले लोगों को परेशान करने पर केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंक गया। इलाके के किसानों ने फगवाड़ा रोड पर वाल्मीकि मंदिर के पास ट्रैफिक जाम कर प्रदर्शन किया। किसानों को संबोधित करते हुए मखन सिंह कोठी, तलविदर हीर, गुरिदर सिंह केंडोवाल व खुशवंत सिंह बैंस ने कहा कि दिल्ली में जो किसान केंद्र सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं उनको निश्शुल्क खाना उपलब्ध कराने वाले राणा रिसोर्ट के मालिक के खिलाफ करना निदनीय है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह कृषि सुधार कानूनों को रद कर किसानों के हित में कदम उठाए ताकि सभी का भला हो सके। देश में बढ़ रहे पेट्रो पदार्थों के दाम के विरोध में 28 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा और 26 जून को लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत सभी राज्यों के राजभवनों का घेराव कर मांगपत्र दिया जाएगा। इस दौरान बलजीत सिंह प्रधान ट्रक यूनियन माहिलपुर, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह हीर, केवल कृष्ण बिल्ला, उत्तम सिंह, हरमनजीत सिंह, अजय कुमार, जसविदर सिंह बंगा, जसवीर सिंह लंगेरी, पलविदर सिंह व करमजीत सिंह उपस्थित थे। उधर, होशियारपुर में पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की काल पर कर्मचारियों ने काम का बायकाट किया। पीडब्ल्यूडी दफ्तर में जिला प्रधान अनिरुद्ध मोदगिल ने कर्मचारियों सहित रोष रैली की। इसमें डीसी दफ्तर, कर और आबकारी विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला योजना बोर्ड, सिविल सर्जन दफ्तर, जिला शिक्षा दफ्तर के मुलाजिम शामिल हुए। इस दौरान सुरजीत कुमार ने कहा कि जब तक डीए की किस्तें तुरंत जारी, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की कार्यवाही सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक संघर्ष चलता रहेगा। इस अवसर पर पुष्पिदर पठानिया, मुनीश चड्ढा, अवतार सिंह, गुरमिदर कौर, जसविदर सिंह, नवदीप सिंह, परमजीत कौर, संदीप उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी