भाजपा की मीटिग का किसानों ने किया विरोध

भाजपा की मानसर मंदिर ग्राउंड में हो रही मीटिग का किसानो ने जमकर विरोध किया। किसान पहले ही इलाके में पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:47 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:47 AM (IST)
भाजपा की मीटिग का किसानों ने किया विरोध
भाजपा की मीटिग का किसानों ने किया विरोध

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भाजपा की मानसर मंदिर ग्राउंड में हो रही मीटिग का किसानो ने जमकर विरोध किया। किसान पहले ही इलाके में पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इस दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन ने पुलिस तैनात कर दी थी। किसानों ने नारेबाजी करते हुए मीटिग स्थल की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। पूरा इलाका मानो पुलिस छावनी में तैनात हो गया। हालांकि यह जिला कार्यकारिणी की बैठक थी, परंतु किसानों को सूचना मिली कि मीटिग में भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश पहुंचेंगे। इसके चलते किसान विरोध करने आ गए। काफी समय के बाद किसानों को स्थिति साफ हुई कि वहां पर अश्वनी शर्मा ने आना ही नहीं था।

किसान नेता सौरव मिन्हास बिल्ला सरपंच, विजय कुमार बहिबल मंज, सुरजीत सिंह, धर्मेद्र सिंह ने कहा, पता चला कि मंगलवार को मुकेरिया में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हो रही है, जिसके चलते भारी संख्या में किसान एकत्रित होने लगे व मानसर ग्राउंड की तरफ किसानी झंडे व रोष के लिए काले झंडे लेकर केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मीटिग स्थल के नजदीक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि वहां शांतिपूर्ण विरोध किया।

दूसरी तरफ, मुकेरियां में जिला प्रधान संजीव मिन्हास ने बताया कि प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा का कोई कार्यक्रम नहीं था बल्कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी का बैठक थी। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में ज्योति प्रज्वलित की। बैठक का शुभारंभ जिला प्रभारी विपन महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर, हलका इंचार्ज जंगी लाल महाजन, जिला महासचिव सतपाल शास्त्री और मंडल प्रधान नीरज साहनी ने किया। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है और केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कई लाभदायक योजनाएं शुरू की हैं। इस मौके एसपी (डी) वरिदर पाल सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह के साथ काफी संख्या में मुलाजिम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी