भाजपा में हर वर्ग का होता है सम्मान : संजीव मिन्हास

भाजपा मंडल अध्यक्ष सूबेदार कृपाल सिंह की अध्यक्षता में गांव संगियाल में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Jul 2021 05:00 AM (IST) Updated:Fri, 09 Jul 2021 05:00 AM (IST)
भाजपा में हर वर्ग का होता है सम्मान : संजीव मिन्हास
भाजपा में हर वर्ग का होता है सम्मान : संजीव मिन्हास

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भाजपा मंडल अध्यक्ष सूबेदार कृपाल सिंह की अध्यक्षता में गांव संगियाल में बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान जगदीश सिंह को एससी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मिन्हास ने कहा, भाजपा में मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता का हमेशा सम्मान होता है। जगदीश सिंह की नियुक्ति से पार्टी और मजबूत होगी। भाजपा गांव के लोगों को जिम्मेदारियां देकर उनका सम्मान कर रही है। भविष्य में मेहनती कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी। नवनियुक्त एससी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश ने कहा, वह जिम्मेदारी को तन, मन व लगन से निभाएंगे। इस मौके विजय शर्मा, कैप्टन कर्ण सिंह, सरवन सिंह समिति सदस्य, बिशन सिंह, सोढ़ी राम पूर्व सरपंच, तरसेम सिंह पूर्व सरपंच, डा. बलवंत सिंह, कपिल शर्मा, राजेश, राकेश कुमार, कृष्ण चंद, गुरबख्श सिंह, सुखविदर सिंह उपस्थित थे। केंद्र की उपलब्धियों को अपना बता रही सरकार: शंभू भारती

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : पंजाब के गांवों में केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए 14वें एवं 15वें वित्त कमीशन के पैसों से विकास कार्य किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता इन्हें पंजाब सरकार का बता कर अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहे हैं, जो शर्मनाक व लोगों को गुमराह करने का काम है। भाजपा नेता शंभू नाथ भारती मौजोवाल ने कहा कि कैप्टन की सरकार हर फ्रंट पर फेल है। आए दिन बिजली के भारी भरकम कट से भीषण गर्मी में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सरकार बिजली प्रबंधन में भी असफल सिद्ध हुई है। कैप्टन अपनी ही लड़ाई में उलझ कर रह गए हैं और कांग्रेस के नेताओं में अपने-अपने वर्चस्व को स्थापित करने की होड़ लगी हुई है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू पशुओं के लिए शेड डालने की स्कीम, शौचालय निर्माण की योजना सहित अन्य कई योजनाओं का श्रेय लेकर कांग्रेस के नेता झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश में लगे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी