बेटी दिवस पर लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर

बेटियों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का रूम माना जाता है। बेटियों के महत्व को बताया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:15 PM (IST)
बेटी दिवस पर लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर
बेटी दिवस पर लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर

संवाद सहयोगी, टांडा : बेटियों को मां दुर्गा और मां लक्ष्मी का रूम माना जाता है। हर घर में बेटों से ज्यादा बड़ा दर्जा बेटियों को दिया जाता है। हालांकि बेटियों के होने की खुशी एक दिन नहीं, बल्कि साल के पूरे दिन मनाई जानी चाहिए। यह विचार सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा की ओर से आनलाइन मनाए गए विश्व बेटी दिवस पर स्कूल डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी की ओर से प्रकट किए। उन्होंने ने कहा कि डाटर्स डे मनाने का एक खास वजह ये भी है कि लोगों को बेटियों और लड़कियों के प्रति जागरूक करना। बेटियां किसी भी तरह से बेटों से कम नहीं है, जरूरत है तो उनको बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने की। इस मौके पर स्कूल प्रि. सतविदर कौर ने कहा कि आमतौर पर भारत में अभी लड़कियों को लेकर लोगों की मानसिकता में उतना ज्यादा विकास नहीं हुआ है, इस वजह से भी लोगों की इस सोच में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। आज भी भारत में बेटियों को बेटों की तुलना में पीछे रखना, उन्हें जन्म से पहले कोख में ही मार देना, दहेज के नाम पर उनकी प्रताड़ना जैसी कई कुरीतियां देखने को मिलती है। समाज में फैली इन्हीं कुरीतियों को मिटाने के लिए बेटी दिवस का महत्व ओर भी बड़ जाता है। डायरेक्टर साहनी व प्रि. सतविदर कौर ने लड़कियों की शिक्षा पर जोर देते हुए सभी अभिभावकों कों बेटियों को बेटों के बराबर अवसर प्रदान करने की अपील करते हुए बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी