चब्बेवाल में मतदाता सूची निरीक्षण कार्य का लिया जायजा

सहायक एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोविड-19 044- चब्बेवाल अवतार सिंह कंग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यालय में बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 06:26 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 06:26 PM (IST)
चब्बेवाल में मतदाता सूची निरीक्षण कार्य का लिया जायजा
चब्बेवाल में मतदाता सूची निरीक्षण कार्य का लिया जायजा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सहायक एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर कम स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोविड-19, 044- चब्बेवाल अवतार सिंह कंग ने शुक्रवार को चुनाव कार्यालय में बैठक कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। बैठक में विधानसभा क्षेत्र में तैनात नोडल अधिकारी एवं सुपरवाइजर मौजूद थे। इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन अफसर अवतार सिंह कंग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हरेक मतदान केंद्र पर लगने वाले शिविर के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस बात पर पूरा ध्यान रहना चाहिए कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टि, लाजिकल एरर आदि जैसी कोई भी त्रुटि न रहे। जिन मतदाताओं की उम्र 18 वर्ष हो गई है उनका नाम मतादाता सूची में अवश्य जुड़ जाना चाहिए व मृत मतदाता का नाम हटाने के अलावा खासकर महिलाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 कराने के लिए जिला प्रशासन से लेकर बीएलओ तक के सभी कर्मी कार्य में जुट गए हैं। इसको लेकर वरीय पदाधिकारी भी कर्मचारियों के साथ बैठक कर मार्गदर्शन देने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही कार्य की समीक्षा भी कर रहे हैं। अवतार सिंह कंग ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे समय सीमा के अंदर कार्यों का सही तरीके से निष्पादन करें। कोई भी मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम सुधार करने, नाम हटाने आदि से संबंधित कार्यो को सही तरीके से मुकम्मल करने को कहा। इस अवसर पर ईटीओ एक्साइज राजकुमार, नोडल अधिकारी कमल कुमार खौसला, हनी राजा, रजनीश कुमार गुलियानी, अंग्रेज सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी