आठ और लोगों की कोरोना से मौत, 172 मामले आए

कोरोना के कारण सोमवार को आठ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 172 पाजिटिव मामले भी सामने आए हैं। यानी कोरोना घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि अनलाक से पहले तक स्वास्थ्य विभाग को राहत थी कि केवल पाजिटिव मामले ही आ रहे थे और स्थिति कंट्रोल में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 08:12 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:00 AM (IST)
आठ और लोगों की कोरोना से मौत, 172 मामले आए
आठ और लोगों की कोरोना से मौत, 172 मामले आए

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : कोरोना के कारण सोमवार को आठ और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ 172 पाजिटिव मामले भी सामने आए हैं। यानी कोरोना घटने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि अनलाक से पहले तक स्वास्थ्य विभाग को राहत थी कि केवल पाजिटिव मामले ही आ रहे थे और स्थिति कंट्रोल में हैं, लेकिन अनलाक के बाद पाजिटिव मामलों के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है जो चिता का विषय है। वहीं लाकडाउन के दौरान पाजिटिव मामले तेजी से रिकवर हो रहे थे। पिछले 12 दिन में 98 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं और 1734 लोग संक्रमित हुए हैं, पर इन सबके पीछे मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है। प्रशासन बार-बार लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए चेता रहा है लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।

शहर से मिले 13 केस

जिले में मरने वालों की संख्या 641 व पाजिटिव मामलों की 15380 हो गई है। सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतड़ा ने बताया कि 2238 नए सैंपल लिए गए हैं जबकि 1963 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। नए मामलों में शहर के 13 व जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से 148 हैं व 11 दूसरों शहरों के है। महामारी की शुरुआत से अब तक 410408 सैंपल लिए गए हैं जिसमें से 393314 नेगेटिव आए हैं। 3326 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं 202 सैंपल इनवैलेड हैं। कोरोना के 1144 एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि 14812 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

इन इलाकों के रहने वाले थे मृतक

कोरोना से मरने वालों में छह महिलाएं व दो पुरुष हैं। इनकी पहचान माहिलपुर की रहने वाली 90 वर्षीय महिला, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कालोनी होशियारपुर की 62 वर्षीय महिला, पंज गोराया की रहने वाले 85 वर्षीय महिला, दसूहा गांव कोठी की रहने वाले 46 वर्षीय महिला, बोलोवैल बुड्डाबढ़ का रहने वाला 35 वर्षीय व्यक्ति, जलोवाल की 80 वर्षीय महिला, रेपुर का रहने वाला 72 वर्षीय व्यक्ति व पंडोरी रुकमण की रहने वाली 55 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

एक अप्रैल से अब तक केस व मौतें

तारीख मामले मौतें

01 अप्रैल 258 09

02 अप्रैल 183 09

03 अप्रैल 195 06

04 अप्रैल 172 07

05 अप्रैल 195 11

06 अप्रैल 155 07

07 अप्रैल 132 07

08 अप्रैल 115 12

09 अप्रैल 141 06

10 अप्रैल 149 10

11 अप्रैल 125 06

12 अप्रैल 172 08

कुल : 1734 98 ं

chat bot
आपका साथी