दशहरा पर्व : असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा होशियारपुर

दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:20 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:10 PM (IST)
दशहरा पर्व : असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा होशियारपुर
दशहरा पर्व : असत्य पर सत्य की जीत, श्रीराम के जयकारों से गूंजा होशियारपुर

जागरण संवाददाता, होशियारपुर : दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कोरोना काल के चलते दो साल से फीका फीका रहे इस त्योहार में इस बार लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। चाहे अभी तक कोरोना को लेकर प्रशासन ने गाइडलाइन का पालने करने के आदेश जारी किए थे लेकिन गाइडलाइन का पालन देखने को नहीं मिला। जैसे जैसे लोगों की भीड़ जमा होती रही वैसे वैसे सारा सिस्टम धरा का धरा रह गया। न किसी ने मास्क पहना मास्क में केवल श्रीराम लीला कमेटी के सदस्य ही दिखे वह भी चंद सदस्य। दो साल बाद लगे झूलों का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। सारा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। मानो जैसे जन सैलाब उमड़ आया हो।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा, विधायक पवन कुमार आदिया, राष्ट्रीय एससी कमिशन के चेयरमैन विजय सांपला, जिलाधीश अपनीत रियात, एसएसपी कुलवंत सिंह हीर, एसपी रविदरपाल सिंह संधू, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला कांग्रेस प्रधान डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, मेयर सुरिदर कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, बाबा मोहन दास, आप नेता ब्रह्मशंकर जिम्पा, संदीप सैनी, मुकेश डावर, पूर्व सांसद कमल चौधरी, मनीष गुप्ता बिल्ला, पंडित ओंकार नाथ शर्मा, मीनू सेठी आदि के अलावा अन्य गणमान्य लोगों ने रिमोट से बटन दबाकर पुतलों को अग्निभेंट किया।

इस अवसर पर प्रधान शिव सूद ने मेले में आए सभी दर्शकों एवं मेहमानों का धन्यवाद किया और उन्हें कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन गोपी चंद कपूर, संरक्षक आरपी धीर, महासचिव प्रदीप हांडा, डा. बिदुसार शुक्ला, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, रणजीत राणा शिव सेना, मीडिया प्रभारी कमल वर्मा, सह मीडिया प्रभारी राजिदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, अश्विनी गैंद, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, कृष्ण गोपाल आनंद, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पडियाल, मनि गोगिया, राकेश डोगरा, दविदर नाथ बिदा, वरुण कैंथ, दीपक शारदा, नंबरदार रघुवीर बंटी, कपिल हांडा, विनोद कपूर, मास्टर मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, रमन डोगरा, अश्विनी छोटा आदि मौजूद थे।

हनुमान जी के के जयकारों से गूंजी शहर की सभी गलियां

बता दें कि होशियारपुर का दशहरा कुल्लू के बाद उत्तर भारत में सबसे प्रसिद्ध है और यह मेला दीपावली तक चलता है। इसके साथ साथ पानीपत व होशियारपुर ही दो शहर ऐसे हैं जहां पर हनुमान जी का बाणा निकाला जाता है। इस बार 108 के करीब बाणे निकाले गए। हर गली हर कूचा राम भक्त हनुमान जी के जयकारों से गूंज उठा।

झांकियों ने भी लोगों का मनमोह लिया

दशहरे के अवसर पर शहर में तरह तरह की झांकियां जोकि श्री रामायण जी व श्री राम जी के जीवन पर आधारित थी निकाली गईं। जिसमें शबरी, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, हनुमान जी व भगवान राम की सेना, सीता हरण के दौरान जटायु द्वारा रावण से युद्ध करने की झांकी मुख्य थीं। जहां एक तरफ राम जी की सेना शहर की गलियों से भगवान राम का जयघोष करते हुए दशहरा ग्राउंड तक पहुंची वहीं दूसरी तरफ रावण व उसकी सेना दशहरा ग्राउंड में पहुंची।

इस दौरान दोनों सेनाओं में काफी युद्ध हुआ। श्री रामलीला में उस समय चारों तरफ श्रीराम के जयघोष लगने शुरू हो गए, जब श्रीराम का एक बाण रावण की नाभि पर लगा और उसके प्राण निकल गए। रावण के धराशाही होते ही 'जय श्रीराम' के उद्घोषों से आकाश गूंज उठा। वहीं इस दौरान श्री हनुमान जी के बाणा धारण किए युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

chat bot
आपका साथी