जिला महिला मोर्चा ने 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन की अगुवाई में इकाई में रिक्त स्थानों की पूर्ति करने के लिए बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:15 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:15 AM (IST)
जिला महिला मोर्चा ने 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
जिला महिला मोर्चा ने 13 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

जागरण टीम, होशियारपुर : जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना जैन की अगुवाई में इकाई में रिक्त स्थानों की पूर्ति करने के लिए बैठक हुई। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, प्रभारी राकेश सूद से विचार-विमर्श करने के बाद पंजाब की महिला मोर्चा अध्यक्ष मोना जयसवाल की सहमति से अलग-अलग मंडलों में महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। पूर्वी मंडल से संतोष कुमारी वशिष्ठ, पश्चिमी मंडल कुलविदर कौर, देहाती मंडल अनीता, दक्षिण मंडल मनदीप जिदल, हरियाणा मंडल सिमसी डडवाल, अहराना कला मंडल रणवीर कौर, कोट फतूही मंडल तेजवंत कौर नागरा, हरदोखानपुर मंडल रजनी धीर, माहिलपुर मंडल मनजिदर कौर, गढ़शंकर मंडल एडवोकेट मधु राणा, सैला खुर्द मंडल रजिदर कौर, बीत मंडल एडवोकेट ममता राणा और नरेश कौर को शाम चौरासी मंडल से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को एक सप्ताह में मंडल इकाइयों की टीम के गठन के लिए कहा गया। इस मौके जिला महिला मोर्चा महामंत्री बिदु सूद, त्रिशला शर्मा, हेम लता, गीता कोहली, मीना सूद, उषा भल्ला उपस्थित थीं।

अंकुर स्वयंसेवीं संगठन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : भारतीय जनता पार्टी के स्वयंसेवी संगठन प्रकोष्ठ के जिला जिला संयोजक की घोषणा की गई। इस पद की जिम्मेदारी अंकुर वालिया को दी गई। इसके साथ ही निर्देश दिए कि संगठन से विचार विमर्श कर जल्द जिला व मंडल स्तर की इकाई बनाई जाए ताकि प्रकोष्ट का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों का मुख्य कार्य समाज के उत्थान के लिए जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता करना है। इस अवसर पर अधिवक्ता गौरव गर्ग, राजिदर मोदगिल, मनोज शर्मा, विवेक शर्मा, नेत्र चंद बब्बी, नवीन गुप्ता, एचके नाकड़ा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी