यूथ अकाली दल के जिला प्रधान का किया सम्मान

नौजवान शक्ति व्यवस्था को बदलने और लोगों की मुश्किलों का भार अपने कंधों पर उठाकर उन्हें हल करवाने में सक्षम होती है और यही अकाली दल की रीढ़ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:51 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 04:56 AM (IST)
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान का किया सम्मान
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान का किया सम्मान

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : नौजवान शक्ति व्यवस्था को बदलने और लोगों की मुश्किलों का भार अपने कंधों पर उठाकर उन्हें हल करवाने में सक्षम होती है और यही अकाली दल की रीढ़ है। यह प्रकटावा अकाली दल के जिला प्रधान शहरी जतिदर सिंह लाली बाजवा ने बाजवा फार्म हाऊस पर यूथ अकाली दल देहाती के नवनियुक्त प्रधान वरिदरजीत सिंह सोनू टेरकियाना के सममान में रखे समारोह के दौरान किया। लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल हमेशा जहां हर वर्ग का ख्याल रखता है। नौजवान पीढ़ी को संभालने और आगे ले जाने में विशेष योगदान डाल रहा है। यही कारण है कि आज भले अकाली दल की प्रदेश में सरकार नहीं, लेकिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में नौजवान पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। यूथ प्रधान वरिदरजीत सिंह सोनू की तरफ से लाली बाजवा समेत जिले की लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा गया कि लाली बाजवा ने पार्टी में नौजवानों को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्लेटफार्म मुहैया करवाया है।

इस मौके इकबाल सिंह जौहल, लखविदर सिंह ठक्कर, सुखविदर सिंह विर्क, संत सिंह जंडौर, गुरशमिदर सिंह रंमी, हरदीप सिंह भुट्टो अरगोवाल, परमजीत सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह डल्लेवाल, जुगराज सिंह, नवदीप सिंह आलमपुर, हरजिदर सिंह विर्दी, दविदर बैंस, सतविदर सिंह आहलूवालिया, एडवोकेट शमशेर सिंह भारद्वाज, रणधीर भारज, विशाल आदिया, प्रभपाल सिंह बाजवा, हरभजन धालीवाल, गुरकीरत सिंह हिमतपुर, लवदीप सिंह थियाड़ा, अमनदीप सिंह ढट्ट, मनप्रीत रंधावा, हरविदर सिंह समरा, कुलविदर सिंह केपी, जीवन सिंह शाहु, औंकार सिंह जौहल, साबी देवीदास, चरनजीत सिंह नानक, रणजीत सिंह आलोवाल, मनदीप जसवाल, गुरप्रीत सिंह कोहली, जपिदरपाल अटवाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी