पर्यावरण संभाल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल : संजीव अरोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की बैठक अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:16 PM (IST)
पर्यावरण संभाल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल : संजीव अरोड़ा
पर्यावरण संभाल के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल : संजीव अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की बैठक अध्यक्ष राजिदर मोदगिल की अगुवाई में हुई। इस मौके पर परिषद के प्रदेश कन्वीनर (नेत्रदान) प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि व वर्मा हुंडई के एमडी रमन वर्मा विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर जेबी बहल, तरदेम मोदगिल, सन्नी नारंग, जसवीर सिंह, रविदर बत्रा, राजीव मनचंदा, कुलवंत सिंह पसरीचा, कुलविदर सिंह सचदेवा व रवि कुमार आदि मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संभाल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए जरुरी है कि हम समय-समय पर पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल करें ताकि वह पेड़ का रुप धारण करके जहां वायु को शुद्ध करें वहीं छांव एवं फल देकर धरती को और भी सुंदर बना सकें। संजीव अरोड़ा ने कहा कि हमें हर खुशी एवं गम के मौके पर एक पौधा लगाकर उस पल को यादगार बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष अतिथि रमन वर्मा ने कहा कि हमें जहां नए पौधे लगाने चाहिए वहीं लगे हुए पौधों एवं पेड़ों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले बरसात के दिनों में अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा वातावरण जितना स्वच्छ होगा हमारा जीवन उतना ही सुखमय होगा।

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी पर्यावरण दिवस पर अपने विचार पेश किए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हर इंसान की जिम्मेदारी है।

chat bot
आपका साथी