वार्ड चार में 8.64 लाख के विकास कार्य शुरू

कस्बे के वार्ड नंबर चार में 8 लाख 64 हजार रुपए की लागत से बनने वाले काम को शुरू करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:38 PM (IST)
वार्ड चार में 8.64 लाख के विकास कार्य शुरू
वार्ड चार में 8.64 लाख के विकास कार्य शुरू

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : कस्बे के वार्ड नंबर चार में 8 लाख 64 हजार रुपए की लागत से बनने वाली विभिन्न गलियों को बनाने के काम को शुरु किया गया। जिसकी शुरुआत वार्ड के पार्षद हरविदर कुमार सोनू की अगुवाई में लेखराज गुप्ता ने टक लगाकर की। इस दौरान पार्षद हरविदर कुमार सोनू ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं हल्का विधायक संगत सिंह गिलजियां के प्रयासों से शहर के समूह वार्डों की गलियों एवं नालियों को बनाने के लिए करोड़ों रुपए की राशि मुहैया करवाई गई है। जिसके तहत उक्त राशि से वार्ड नंबर चार के बांसला वाला मोहल्ला, पुरानी दाना मंडी वाली गली एवं देवी मंदिर के नजदीक बानिया वाली गली को बनाया जाएगा। जिसे इन खस्ताहाल गलियों के बनने से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजिया के नेतृत्व में कस्बे के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने वार्ड वासियों को शहर में चल रहे विकास कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देने की अपील भी की।

इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान जसविदर सिंह जस्सा, वाइस प्रधान संदीप जैन, कांग्रेस पार्टी के जिला वाइज प्रधान रणजीत पुरी, कांग्रेस के शहरी प्रधान एवं पार्षद सुदेश कुमार टोनी, प्रि. केशवानंद शास्त्री, पार्षद सरोज मिन्हास, नगर कौसिल के हेड क्लर्क लखविदर सिंह लक्खी,पार्षद सूबेदार रेशम सिंह, इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, पवन गुप्ता, कुलदीप कपिला, सुशील पुरी, अशोक जोशी, अश्वनी कुमार, ठेकेदार रेशम सिंह, ब्लॉक वाइस प्रधान सौरभ मिन्हास, एससी विग प्रधान पंकज कुमार, प्रधान अमित कुमार बिल्ला, गौतम वर्मा, रोहित कपिला एवं शाम लाल आदि भी हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी