अमृत के समान होता है देसी गाय का दूध : स्वामी कृष्णानंद

संवाद सहयोगी दातारपुर देसी गाय का दूध पृथ्वी पर सर्वोत्तम आहार है। उसे मृत्यु लोक का अमृत कहा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 03:59 PM (IST)
अमृत के समान होता है देसी गाय का दूध : स्वामी कृष्णानंद
अमृत के समान होता है देसी गाय का दूध : स्वामी कृष्णानंद

संवाद सहयोगी, दातारपुर

देसी गाय का दूध पृथ्वी पर सर्वोत्तम आहार है। उसे मृत्यु लोक का अमृत कहा गया है। बाबा लाल दयाल आश्रम रामपुर में महंत रमेश दास के सान्निध्य में विगत दिनों पधारे स्वामी कृष्णानंद ने उक्त चर्चा करते हुए कहा कि मनुष्य की शक्ति एवं बल को बढ़ाने वाला गाय का दूध जैसा दूसरा कोई श्रेष्ठ पदार्थ इस त्रिलोकी में नहीं है। पंचामृत बनाने में इसका उपयोग होता है। गाय का दूध पीला होता है और सोने जैसे गुणों से युक्त होता है। केवल गाय के दूध में ही विटामिन ए होता है, किसी अन्य पशु के दूध में नहीं। गाय का दूध अत्यंत स्वादिष्ट, स्निग्ध, मुलायम, चिकनाई से युक्त, मधुर, शीतल, रूचिकर, बुद्धिवर्धक, बलवर्धक, स्मृतिवर्धक, जीवनदायक, रक्तवर्धक, वाजीकारक, आयुष्यकारक एवं सर्वरोग को हरनेवाला है। देसी गाय की पीठ पर मोटा सा हम्प होता है। जिसमें सूर्यकेतु नाड़ी होती हैं, जो सूर्य की किरणों के संपर्क में आते ही अपने दूध में स्वर्ण का प्रभाव छोड़ती हैं। जिस कारण गाय के दूध में स्वर्ण तत्व समा जाते हैं। देसी गाय का दूध पीने से कभी भी कैंसर का रोग नहीं होगा। गाय का दूध, जीर्णज्वर, मानसिक रोगों, मूच्र्छा, भ्रम, संग्रहणी, पांडुरोग, दाह, तृषा, हृदयरोग, शूल, गुल्म, रक्तपित्त, योनिरोग आदि में श्रेष्ठ है। वैज्ञानिक कहते हैं कि गाय के दूध से प्राप्त होने वाले प्रोटीन के कारण शरीर की कोशिकाए कैंसर युक्त होने से बचती हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव सतपाल शास्त्री, जवाहर खुराना, अशोक कालिया, अवतार कृष्ण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी