किसानों ने की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दोआबा किसान संघर्ष कमेटी ने चौलांग टोल प्लाजा पर धरना लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:19 AM (IST)
किसानों ने की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
किसानों ने की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दोआबा किसान संघर्ष कमेटी ने चौलांग टोल प्लाजा पर धरना लगाया है। वीरवार को 18वें दिन बड़ी संख्या में किसान धरने पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके प्रधान जंगवीर सिंह चौहान ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ देश के किसान संगठन इकट्ठे होकर 27 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक करेंगे और संघर्ष का एलान किया जाएगा। दशहरे से पहले कारपोरेट घरानों के पुतले जलाए जाएंगे। इस मौके सतपाल सिंह मि•रापुर, जरनैल सिंह ़कुराला, अमरजीत सिंह संधू, बलविदर सिंह कोटली, जगदीप सिंह, अमरीक सिंह ़कुराला, रीठा सोहियां, नीला ़कुराला, अमरजीत सिंह कंधाली, बलवीर बाजवा, अवतार चीमा, बलबीर सिंह सोहियां, अमरजीत सिंह चौलांग, पाल कंधाला शेखां, बलदेव सिंह, सुखबीर सिंह, मनजीत सिंह, मनवीर सिंह ओहड़पुर, मलकीत सिंह मोदी ़कुराला, कमल ़कुराला, गुरमीत सोहियां, मंजीत सिंह खालसा, दविदर सिंह मूनका मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी