विधायक राज कुमार से टोल प्लाजा शुरू करने की मांग की

पछले आठ महीने से बंद पड़े पंजाब के सारे टोल प्लाजा को शुरू करके अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए टोल प्लाजा वर्कर यूनियन ने अपने अपने इलाके के विधायकों के घर में पहुंच कर उन्हें मांग पत्र दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:28 AM (IST)
विधायक राज कुमार से टोल प्लाजा शुरू करने की मांग की
विधायक राज कुमार से टोल प्लाजा शुरू करने की मांग की

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : पिछले आठ महीने से बंद पड़े पंजाब के सारे टोल प्लाजा को शुरू करके अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए टोल प्लाजा वर्कर यूनियन ने अपने अपने इलाके के विधायकों के घर में पहुंच कर उन्हें मांग पत्र दिया। इसके साथ ही पंजाब सरकार को एक बार फिर से टोल प्लाजा शुरू करने की गुहार लगाई ताकि वह अपना व घर का खर्च आसानी से वहन कर सकें। इसी क्रम में नंगल शहीदां टोल प्लाजा यूनियन के प्रधान भुपिदर सिंह ने विधायक डा. राज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र देते हुए बताया कि किसान संगठनों की तरफ से पिछले आठ महीने से पंजाब के सारे टोल प्लाजा बंद किए हुए हैं जिसके चलते सैकड़ों वर्कर बेरोजगार होकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सारे टोल प्लाजा पंजाब सरकार के अधीन पड़ते है व इसका केंद्र सरकार के साथ कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ हैं और उस समय तक किसानों के साथ खड़े है जब तक उक्त तीनों कानून वापस नहीं हो जाते मगर टोल प्लाजा शुरू करने की आज्ञा दी जाए ताकि वह अपने परिवार का पालण पोषण कर सकें, नही तो वह भी पंजाब सरकार के बेरोजगारी भत्ते तक सीमित होकर रह जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों ने पहले निजी कंपनी के पेट्रोल पंप भी बंद कराए थे मगर बाद में पंजाब सरकार ने शुरू करा दिए थे। अब सरकार को टोल प्लाजा भी शुरू करने चाहिए। इस अवसर पर भुपिदर सिंह के साथ गुरचरन सिंह, कुलविदर सिंह, जगतार सिंह, रोशन लाल, सुनील कुमार, दविदर सिंह और कपिल देव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी