माहिलपुर में किसान आंदोलन पर टिप्पणी हमले में बदली

कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए चल रहे आंदोलन का असर भाईचारे पर पड़ना लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:45 AM (IST)
माहिलपुर में किसान आंदोलन पर टिप्पणी हमले में बदली
माहिलपुर में किसान आंदोलन पर टिप्पणी हमले में बदली

संवाद सहयोगी, माहिलपुर : कृषि सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए चल रहे आंदोलन का असर भाईचारे पर पड़ना लगा है। आंदोलन को लेकर चली बातचीत कब लड़ाई तक पहुंचे जाए यह पता नहीं चलता। ऐसा ही मामला माहिलपुर के पालदी गांव में सामने आया है। यहां पर भाजपा एससी मोर्चे के प्रधान बलदेव राज की क्लीनिक पर दवा लेने गए जोगिदर सिंह वासी पालदी की किसान आंदोलन को लेकर चली बातचीत मारपीट तक पहुंच गई। सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल भाजपा नेता बलदेव राज वासी सकरूली ने बताया कि वह पालदी में क्लीनिक चलाते हैं। रविवार को दोपहर चार बजे के करीब जोगिदर सिंह ने छह हथियारबंद लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने राड व तेजधार हथियारों से उसके सिर व शरीर पर प्रहार किए जिसके चलते वह बेहोश हो गए। हमले के बारे में पता चलते ही परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल माहिलपुर दाखिल करवाया। उनका कहना था कि आपस में चली बातचीत विवाद में बदल गई। कुछ दिन पहले उन्होंने भाजपा नेताओं को बुलाकर पालदी में मीटिग बुलाई थी, जिसकी रंजिश उक्त हमलावर रखते थे। उन्होंने कहा कि उन पर हमला सोची समझी साजिश के तहत किया गया है। उन्होंने पुलिस से हमलावरों से जान को खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। वहीं, दूसरे पक्ष के जोगिदर सिंह ने बताया कि विवाद के दौरान बलदेव राज ने उन पर हमला किया था। उसने कहा कि बाद में जिन लोगों ने डा. बलदेव राज पर हमला किया, उन्हें वह नहीं पहचानता। एसएचओ माहिलपुर सतविदर सिंह धालीवाल ने कहा कि मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी