जमीन विवाद में एडवोकेट को बंधक बना किया जानलेवा हमला, दस आरोपित नामजद

जाजा में रंजिश के चलते वकील को बंधक बना जानलेवा हमला करने के आरोप में टांडा पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और अन्य धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:34 PM (IST)
जमीन विवाद में एडवोकेट को बंधक बना किया जानलेवा हमला, दस आरोपित नामजद
जमीन विवाद में एडवोकेट को बंधक बना किया जानलेवा हमला, दस आरोपित नामजद

संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : जाजा में रंजिश के चलते वकील को बंधक बना जानलेवा हमला करने के आरोप में टांडा पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल और अन्य धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला एडवोकेट धरनीश सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी दसूहा के बयान के आधार पर करणवीर सिंह पुत्र बलबीर सिंह, दिलप्रीत बंटी, सिमरजीत कौर पत्नी करणवीर सिंह, हैप्पी पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी जाजा, मनजिदर सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी खरला, गुरविदर सिंह और चार अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में धरनीश सिंह ने बताया कि वह टांडा में एक विवाह समागम में आया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसे जानकारी दी कि जाजा में उसके प्लाट पर उक्त आरोपित कब्जा करने की नीयत से दीवार बनवा रहे हैं। इसके बाद वह अपने साले सुखदीप सिंह निवासी रल्हन के साथ मौके पर पंहुचा। वहां निर्माण कार्य कर रहे मिस्त्री को जब उसने काम बंद करने को कहा तो उक्त आरोपितों ने बेसबाल, डंडो और दोनाली बंदूक से उस पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद वह उसका अपहरण कर अपने घर ले गए और उसे पिलर के साथ बांध दिया। करणवीर ने अपनी दोनाली के बट के साथ उसके सर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान अन्य बाकी आरोपितों ने भी उसके साथ मारपीट की। उसके साले की सूचना के आधार पर टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे आरोपितों के कब्जे से मुक्त करवा टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपितों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी