चारपाई पर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 20 हजार लेकर भागे हमलावर

पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना थाना गढ़शंकर के अधीन पड़ते गांव कोट की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:35 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:35 AM (IST)
चारपाई पर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 20 हजार लेकर भागे हमलावर
चारपाई पर सो रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 20 हजार लेकर भागे हमलावर

संवाद सहयोगी, गढ़शंकर : पुलिस ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। घटना थाना गढ़शंकर के अधीन पड़ते गांव कोट की है। पुलिस ने पीड़ित हर्ष कुमार पुत्र बलवंत सिंह के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हर्ष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गत दिवस प्रतिदिन की तरह डायरी के बाथरूम की छत पर चारपाई लगाकर सो रहा था। रात करीब 11.30 बजे उसे महसूस हुआ कि दीवार किसी ने फांदी है। जब उसने उठकर देखा तो तीन से चार लोग जिन्होंने मुंह बांधे हुए थे और उनके हाथ में हथियार थे, एकदम उसकी तरफ बढ़े व उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता तक तब उन्होंने एकाएक तेजधार हथियारों से सिर में वार कर गंभीर घायल कर दिया। उसे जान से मारने की नीयत से वह उसके पेट में पेचकस से वार करने लगे। इस हमले के कारण वह बेहोश हो गया। जब उसे कुछ होश आई तो हमलावरों ने जेब में पड़े 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद जैसे तैसे घर पहुंचा और सारी बात बताई। परिवार वाले उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर आए जहां से उसे पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। नशीला पदार्थ तस्कर को दो वर्ष कैद, दो हजार जुर्माना

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : नशीले पदार्थ की तस्करी में आरोपित को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश डा. गोपाल अरोड़ा की अदालत ने दो साल कैद और दो हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर छह महीने ज्यादा जेल में रहना होगा। दोषी की पहचान मंगाराम निवासी गांव माना थाना मुकेरियां के रूप में हुई है। एएसआइ गुरविदर सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल, 2017 को टीम के साथ नौशहरा पत्तन की तरफ जा रहे थे। जब जीटी रोड टावर के पास पहुंचे तो सामने से व्यक्ति पैदल आ रहा था जो पुलिस को देख एकदम पीछे को भागने लगा। पुलिस ने साथी कर्मचारियों की मदद से उसे काबू करके तलाशी ली तो उसकी जेब से 72 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।

chat bot
आपका साथी