डीसी ने किया अस्पताल का दौरा, पर इमरजेंसी वार्ड का शौचालय नहीं दिखा

सिविल अस्पताल का दौरा कर डीसी अपनीत रियात ने शुक्रवार को कोविड मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आक्सीजन प्लांट की प्रगति संबंधी जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:45 AM (IST)
डीसी ने किया अस्पताल का दौरा, पर इमरजेंसी वार्ड का शौचालय नहीं दिखा
डीसी ने किया अस्पताल का दौरा, पर इमरजेंसी वार्ड का शौचालय नहीं दिखा

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : सिविल अस्पताल का दौरा कर डीसी अपनीत रियात ने शुक्रवार को कोविड मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आक्सीजन प्लांट की प्रगति संबंधी जानकारी हासिल की। कोविड वार्ड में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं और मरीजों तक हर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा, एसएमओ डा. जसविदर सिंह मौजूद थे। उन्होंने इस दौरान कोविड मरीजों की देखभाल में लगे स्टाफ से बातचीत की व समस्याएं सुनी। इसके साथ ही मरीजों के परिजनों से भी बात की। दूसरी ओर, इमरजेंसी वार्ड से डीसी ने दूरी बनाई रखी क्योंकि वहां हालात बद से बदतर हैं। सुविधा के नाम पर लोग परेशान होते हैं। इसकी ताजा तस्वीर इमरजेंसी वार्ड के बाथरुमों को देखकर पता चलती है। यहां पर जाना तो क्या सोचना भी अपने आप में एक समस्या है। कुल मिलाकर इमरजेंसी वार्ड में यदि मरीज या उसके परिजन को शौच जाना हो तो उन्हें खासी समस्या का सामना करना पड़ा है जबकि इमरजेंसी वार्ड किसी भी अस्पताल की रीढ़ होती है। यदि रीढ़ के यह हालात हैं तो फिर अंदर के हालात क्या होंगे।

वहीं डीसी ने कोविड ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे मरीजों की बेहतरी के लिए बिना थके व छुट्टी को भी दिन रात सेवा कर रहे हैं इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि स्वास्थ्य प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करें। मुश्किल घड़ी में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए जो कार्य कर रहे हैं उसे समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस बनाने व समय- समय पर साबुन से हाथ धोने के निर्देशों का पूरा पालन करें।

chat bot
आपका साथी