पार्षद मुखी राम कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ से आजाद प्रत्याशी के तौर पर विजेता रहे पार्षद मुखी राम सोमवार को सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:30 AM (IST)
पार्षद मुखी राम कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत
पार्षद मुखी राम कांग्रेस में शामिल, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

जागरण टीम, होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर आठ से आजाद प्रत्याशी के तौर पर विजेता रहे पार्षद मुखी राम सोमवार को सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। आजाद पार्षद मुखी राम को कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सिरोपा देकर पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि मुखी राम टकसाली कांग्रेस परिवार में से हैं। इनके पिता चौधरी बलासा राम बहुत लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे और सरपंच भी रहे। पार्षद मुखी राम ने सुंदर शाम अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जन हितैषी नीतियों के चलते पंजाब का सर्वपक्षीय विकास यकीनी बन सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे व उनके समर्थक पार्टी की और तरक्की के लिए पूरा जोर लगा देंगे ताकि प्रदेश के विकास की रफ्तार और तेज हो सके। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, मेयर सुरिदर कुमार, पार्षद बलविदर कुमार, पार्षद परमजीत कौर, पार्षद बख्शीश कौर, मलकीत सिंह, सरपंच शेरगढ़ सुदेश व ब्लाक समिति सदस्य बलविदर सिंह मौजूद थे। इसी तरह आम आदमी पार्टी को उस समय जोरदार झटका लगा जब वालंटियर राकी पाठक की अगुवाई में बजवाड़ा, नंगल शहीदां, बिलासपुर व राम कालोनी कैंप के युवा कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस में राकी पाठक के साथ शामिल होने वालों में तरुण बावा, रिक्की पाठक, अमरीक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीतिन बावा, सोनीू सूद, शुभम बावा का कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्वागत किया। अरोड़ा की बेटी डा. शिवानी अरोड़ा भी मौजूद रहीं। अरोड़ा ने कहा कि आज का युवा अपने समाज और प्रदेश की बेहतरी के लिए बहुत ही सूझबूझ से काम कर रहा है। इस दौरान राकी व उनके साथियों ने कैबिनेट मंत्री अरोड़ा को आश्वस्त किया कि वह कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

chat bot
आपका साथी