भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक, जयकारों से गूंजा उठा शहर

भगवान श्रीरामचंद्र जी महाराज के राज्याभिषेक के संदर्भ में श्रीरामलीला का मंचन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 05:08 PM (IST)
भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक, जयकारों से गूंजा उठा शहर
भगवान राम का हुआ राज्याभिषेक, जयकारों से गूंजा उठा शहर

जागरण टीम, होशियारपुर : भगवान श्रीरामचंद्र जी महाराज के राज्याभिषेक के संदर्भ में श्रीरामलीला मैदान में राम भजन का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक राकेश भल्ला एंड पार्टी, पंडित सुरजीत व पंडित चंदन एंड पार्टी ने भगवान राम की स्तुति में भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु राम जी की सवारी पूरे परिवार सहित शहर के मुख्य बाजारों से बैंडबाजे के साथ श्रीराम लीला मैदान के पंडाल में पहुंची तो सभी ने खड़े होकर फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया।

इस मौके पर पंडित द्वारा वेद मंत्रों के साथ पूजा के पश्चात ऋषि विश्वामित्र द्वारा प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। राज्याभिषेक होते ही बैंड द्वारा मनमोहक सलामी दी गई। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी की सहयोगी सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा अन्यों को कमेटी द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के समय मंच की सजावट, व्यवस्था तथा प्रसाद का प्रबंध फ्रेंडशिप क्लब नई आबादी होशियारपुर ने किया।

इस मौके पर प्रधान शिव सूद ने श्रीराम लीला कमेटी के सभी सदस्यों, शहर निवासियों, प्रशासन, श्रीराम सेवक दल, श्री हनुमान दल, रावण दल तथा पुलिस अधिकारियों का इस पर्व को सफलतापूर्वक कामयाब करवाने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रधान शिव सूद, चेयरमैन गोपी चंद कपूर, महासचिव प्रदीप हांडा, कैशियर संजीव ऐरी, राकेश सूरी, सह मीडिया प्रभारी रजिदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, शम्मी वालिया, शिव जैन, हरीश आनंद, सुभाष गुप्ता, मनोहर लाल जैरथ, अरुण गुप्ता, विपन वालिया, पवन शर्मा, अजय जैन, नरोत्तम शर्मा, अशोक सोढी, कुनाल चथरथ, शुभाकर भारद्वाज, सुनील पडियाल, मनि गोगिया, राकेश डोगरा, दविदर नाथ बिदा, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, विनोद कपूर, मास्टर मनोज दत्ता, रमन डोगरा, अश्विनी शर्मा छोटा, बॉबी तनेजा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी