कोरोना ने लोगों को बताया आक्सीजन व पेड़ों का महत्तव : नीति तलवाड़

विश्व जिस दौर से गुजर रहा है इस नकारात्मक माहौल में इंसान का परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 11:26 PM (IST)
कोरोना ने लोगों को बताया आक्सीजन व पेड़ों का महत्तव : नीति तलवाड़
कोरोना ने लोगों को बताया आक्सीजन व पेड़ों का महत्तव : नीति तलवाड़

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : विश्व जिस दौर से गुजर रहा है, इस नकारात्मक माहौल में इंसान को बहुत सी सकारात्मक बातें भी सीखने को मिली हैं। आज लोगों को वनस्पति का सही महत्व समझ में आया है और यह वनस्पति चाहे औषधि के रूप में हों या उन पेड़ों के रूप में हों, जो कि हमें आक्सीजन देते हैं। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्थानीय श्री गुरु तेग बहादुर पार्क में अपने सहयोगियों सहित पौधरोपण के अवसर पर कही। नीति तलवाड़ ने कहा कि पिछले लंबे समय से, अब पैदा हुई समस्या को भांपते हुए हरियावल पंजाब के तहत गांव-गांव पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का महत्व उस समय लोगों को समझ आया, जब जीवन जीने के लिए उन्हे 5-5 हजार का आक्सीजन सिलेंडर खरीदना पड़ा। नीति तलवाड़ ने कहा कि यह अस्थायी समस्या कहीं स्थायी न बन जाए, इसके लिए हर इंसान को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगा कर उन्हें पालना होगा। इस मौके महिलाओं ने पार्क में फलदार व औषधीय पौधे लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांस हर जीव के लिए जरूरी है, इंसान ही हे कि वन को खत्म करता है, जिससे अन्य जीव जंतुओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा।

इस मौके पर ऊषा किरण सूद, अंजना, मुस्कान अंतरयामी, संदीप कौर, प्रिया सैनी, रजनी तलवाड़, परमजीत कौर आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी