किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 05:36 PM (IST)
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज महाराणा प्रताप चौक मुकेरियां में कांग्रेसी कार्यकर्ता कुलभूषण सोहल प्रधान ब्लाक हाजीपुर की अध्यक्षता में एकत्रित हुए। इस मौके विशेष रूप में तरसेम मन्हास जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस व सुमित डढ़वाल पीपीसीसी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य पहुंचे व कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई। उन्होंने संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के अड़ियल रवैए की कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि जितनी देरी काले कानून रद करने को सरकार लगाएगी उतना ज्यादा नुकसान सरकार का होगा। लोग सरकार के तानाशाही रवैया की सजा आगामी चुनावों में देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पार्षद रणजोध सिंह कुक्कू जसवंत सिंह पूर्व सरपंच, कश्मीर सिंह सोशल मीडिया इंचार्ज, बलविदर सिंह बिदा, श्याम सिंह श्यामा, नरेंद्र सिंह सोनू मुसाहिबपुर, मनजीत सिंह बरोटा के अतिरिक्त भारी संख्या में लोग एकत्रित थे।

कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई

इस प्रदर्शन में न तो कांग्रेस की विधायिका दिखाई दी और न ही उनके नजदीकी वर्कर। इस रोष प्रदर्शन में सुमित डडवाल, तरसेम मिन्हास, कुलभूषण सोहल अन्य नेता भी क्षेत्र में अपना अच्छा रसूख रखते हैं इससे पहले भी सुमित डडवाल ने हलका मुकेरियां के शहर और गांव में फ्लैक्स बोर्ड लगाकर कांग्रेस हाईकमान और स्थानीय नेताओं के साथ अपनी फोटो लगाई थी जिसमें हल्का विधायिका की फोटो ना होना व तहसील रोड मुकेरिया पर अपना अलग कार्यालय खोलकर राजनीतिक गतिविधि चलाना से साबित होता है कि सुमित डडवाल या तो हल्का विधायिका मुकेरियां को अपना लीडर नहीं मानते और या फिर विधानसभा हलका मुकेरियां से चुनाव लड़ने का अपना मन बना चुके हैं।

chat bot
आपका साथी