डोगरा पैरामेडिकल में मनाया संविधान दिवस

डोगरा पैरामेडिकल के सहयोग से गांव नंगल बिहाला में बने में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार करवाया। इसका मुख्य उदेश्य लोगों को देश भक्ति व संविधान के बारे जागरूक करवाना था।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 03:43 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 03:43 PM (IST)
डोगरा पैरामेडिकल में मनाया संविधान दिवस
डोगरा पैरामेडिकल में मनाया संविधान दिवस

संवाद सहयोगी, दसूहा : डोगरा पैरामेडिकल के सहयोग से गांव नंगल बिहाला में बने में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार करवाया। इसका मुख्य उदेश्य लोगों को देश भक्ति व संविधान के बारे जागरूक करवाना था। इस मौके पर सर्वप्रथम चौक में बनी डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को फूल मालाएं पहनाई गई।

डा. डोगरा ने लोगों को संबोधन करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र देश भारत के नागरिक है। हमारे देश का संविधान हम सबको समानता का अधिकार देता है। हम सबको एक सत्र में बांधता है। इसलिए हम सबको अपने देश से प्यार करना चाहिए। इस मौके पर डोगरा पैरामेडिकल के स्टाफ मेंबरों व विद्यार्थियों सहित उपस्थित लोगों ने भारत माता के जय वंदेमातरम जय हिद व मेरा देश मेरी जान मेरा संविधान मेरा मान जैसे नारों से वातावरण को देश भक्ति में रंग दिया। इस मौके पर डा. दिलप्रीत ठाकुर, किरन कुमार, अवतार सिंह, देस राज सहित डोगरा पैरामेडिकल के स्टाफ मेंबर सहित गांव के लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी