चेहरे बदल कर पार्टी नहीं बचा सकती कांग्रेस हाईकमान : बिट्टू भाटिया

कांग्रेस चाहे लाख कोशिश करे पंजाब प्रधान यां फिर मुख्यमंत्री का चेहरा बदले पर कांग्रेस किसी भी हालत में बच नहीं सकती। अब पंजाब की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और न ही कोई फरिशता कांग्रेस को बचा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:52 PM (IST)
चेहरे बदल कर पार्टी नहीं बचा सकती कांग्रेस हाईकमान : बिट्टू भाटिया
चेहरे बदल कर पार्टी नहीं बचा सकती कांग्रेस हाईकमान : बिट्टू भाटिया

जागरण टीम, होशियारपुर: कांग्रेस चाहे लाख कोशिश करे पंजाब प्रधान यां फिर मुख्यमंत्री का चेहरा बदले पर कांग्रेस किसी भी हालत में बच नहीं सकती। अब पंजाब की जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है और न ही कोई फरिशता कांग्रेस को बचा सकता है। यह बात भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। भाटिया ने कहा कि जनता कांग्रेस का बिस्तर गोल करने का मन बना चुकी है तथा यह सारा मंजर आने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिल जाएगा। कांग्रेस लीडरशिप खुद यह मानती है कि 5 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। अब 2-4 माह में कौन सा तीर मार लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नए मुख्यमंत्री चुनाव के पांच महीने पहले ऐसी कौन की जादू की छड़ी ले आएंगे कि वह सभी वादे पूरे कर देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि पंजाब में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाया जाए ताकि पंजाब की जनता को राहत मिल सके और कांग्रेस की झूठे राज से मुक्ति मिल सके। कांग्रेस ने जनता से किया कोई वादा नहीं किया पूरा : तलवाड़

जागरण टीम, होशियारपुर: कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में लोगों की भलाई के लिए गए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया है। जिससे जनता कांग्रेस से बेहद नाराज है। उपरोक्त बातें यूथ विकास बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने विधानसभा हलका चब्बेवाल में प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कही। तलवाड़ ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने की कवायद में हिदू सिक्ख एकता को खतरे में डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के व्यवहार से एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है। भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी यह बात समझ लेनी चाहिए कि अगर सीमावर्ती क्षेत्र पंजाब को बचाना है, तो आपसी विरोध छोड़ कर संगठन की सोच के अनुसार कार्य करना होगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजीव पंचनंगलां ने कहा कि वो पार्टी के वफादार सिपाही थे और आगे भी रहेंगे। इस अवसर पर प्रदीप सिंह मन्ननहानां, अशोक कुमार, गुलशन कुमार, पूर्व सरपंच महिदर सिंह, सुखप्रीत लालपुर, रोशन कुमार, राजेश अरोड़ा, तरनजीत सिंह, शिव कुमार खन्ना, संदीप कुमार, बलबीर कुमार व भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी