चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं कांग्रेस नेता : शंभू नाथ भारती

कांग्रेस नेता चहेतों का काम करवाने के लिए पंचायतों के अधिकारों का हनन कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए भाजपा नेता पूर्व समिति मेंबर शंभू भारती मोजोवाल ने लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:43 AM (IST)
चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं कांग्रेस नेता : शंभू नाथ भारती
चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं कांग्रेस नेता : शंभू नाथ भारती

संवाद सहयोगी, मुकेरियां : कांग्रेस नेता चहेतों का काम करवाने के लिए पंचायतों के अधिकारों का हनन कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए भाजपा नेता पूर्व समिति मेंबर शंभू भारती मोजोवाल ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों को इससे पहले भी सियासी दबाव में पंचायतों के कार्यों में वैधानिक सीमा से बाहर जाकर दखलंदाजी न करने के लिए घेराव की चेतावनी दी गई थी, लेकिन लाकडाउन की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा था। भारती ने कांग्रेस नेताओं पर घटिया राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी ही पार्टी के विरोधियों के विरोध से बौखला कर वह लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं भूल चुके हैं व अधिकारियों से असंवैधानिक कार्य करवा कर राजनीतिक जमीन संभालने की असफल कोशिश की जा रही है।

भारती ने कहा कि मुकेरियां उपमंडल के गांव शिब्बो चक्क में भी पूर्ण बहुमत वाली पंचायत में भी एडमिनिस्ट्रेटर लगा कर अपने चहेते की पक्की गली को तुड़वा कर फिर से बनाने की कोशिश की जा रही है, जो किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। गांव की सरपंच प्रवेश कुमारी व शंभू भारती ने कहा कि अगर गांव की पंचायत में एडमिनिस्ट्रेटर लगाया जाता है, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और चुनाव तक कांग्रेस के खिलाफ निरंतर धरना दिया जाएगा। इस मौके बूटी राम, पूर्व सरपंच गंधर्व सिंह, जगमोहन सिंह, पंच प्रवीण कुमारी, पंच संध्या देवी, पंच सुरजीत सिंह, पंच मनोहर लाल, सुनीता देवी, शुक्ला देवी, हिमलेश्वर, देसराज, रविद्र सिंह, राजविदर कौर, इंद्रा देवी, प्यारी, मदन लाल, कमलेश कुमारी, निर्मला देवी, सुमन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी