कांग्रेस ने पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी : विधायक अरोड़ा

कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विधायक सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा होशियारपुर में करवाए विकास कार्यो से प्रभावित होकर आम जनता कांग्रेस में शामिल हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 10:15 PM (IST)
कांग्रेस ने पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी : विधायक अरोड़ा
कांग्रेस ने पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी : विधायक अरोड़ा

जागरण टीम, होशियारपुर : कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विधायक सुंदर शाम अरोड़ा द्वारा होशियारपुर में करवाए विकास कार्यो से प्रभावित होकर आम जनता कांग्रेस में शामिल हो रही है। इसी कड़ी के तहत पंडित कमल किशोर, जितेंद्र पटियाल, विशाल शर्मा, बख्तावर सिंह, साहिल शर्मा, अजय कुमार, मोहित भार्गव, भूपिदर सिंह एवं कृष्ण लाल आदि ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। अरोड़ा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस की मजबूत करने के लिए कार्य करने का प्रण लिया। विधायक ने कांग्रेस पार्टी में सभी का स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी साथियों को उचित सम्मान दिए जाने की बात कही। इस मौके पर मेयर सुरिदर कुमार, पूर्व पार्षद कुलविदर सिंह हुंदल, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश डावर मिटू, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, समिति सदस्य किरन मल्ही, सरपंच तेजिदर सिंह, गुरदीप कटोच, पार्षद जसवंत राय काला, हरपाल सिंह पाला, परमजीत सिंह टिम्मा, मनमोहन सिंह कपूर, गुलशन राय, कुलविदर सिंह लाडी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी