हर फ्रंट पर फेल साबित हुई सरकार : महाजन
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में वीरवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।
संवाद सहयोगी, मुकेरियां : भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में वीरवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसका उद्घाटन जिला प्रभारी विपिन महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश शाकर, हल्का इंचार्ज जंगी लाल महाजन ने दीप प्रज्वलित करके किया। जिला महासचिव सतपाल शास्त्री और मंडल मुकेरियां के अध्यक्ष नीरज साहनी (बंटी) उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और कांग्रेस सरकार की पिछले चार वर्ष की विफलताओं पर प्रस्ताव पारित किया। मुख्यातिथि जिला प्रभारी विपिन महाजन ने कहा, भारतीय जनता पार्टी ने भी वह दौर देखा जब पार्लियामेंट में उसके सदस्य सिर्फ दो थे और आज तीन सौ से ऊपर हैं। जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि न तो भाजपा कार्यकर्ता घबराए हैं और न ही कभी घबराएंगे। जंगी लाल महाजन ने कहा कि अगर हम पंजाब की सरकार के बारे में बात करें, तो कांग्रेस राज में हर पंजाबी आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर जिला उप प्रधान संग्राम सिंह, संदीप मिन्हास, योगेश सपरा, रघुनाथ राणा, मंडल अध्यक्ष बंटी साहनी, विपन कुमार, सूबेदार कृपाल सिंह, कुंदन लाल, सुभाष बिट्टू, मुनीश महाजन, प्रदीप कटोच, विनोद मिट्ठू, विकास मनकोटिया, राजिदर छोटू, नीरज जैन, विजय सेठी, प्रवीण कुमार, अनिल वशिष्ठ, अशोक शर्मा, सुनील डिपी, कैप्टन सरूप सिंह, सतपाल, सुरिदर जाजा, अंजना कटोच, नेक मिन्हास, अंजना मिन्हास, रजनी, प्रेम लता, बाबी टांडा, सुधीर महाजन, संतोष रावत, हरजीत लवली, दीपू बेसिन, अमृत धनोआ, रूपिदर सिंह, राजिदर महाजन, ललित कुमार, मास्टर मोहिदर, मास्टर राधे शाम, जगदीश, अश्विनी चौधरी आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।