दागी पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में स्थान न देना कांग्रेस की मजबूरी : जिम्पा

कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नई कैबिनेट में दागी पूर्व मंत्रियों को शामिल करना मजबूरी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:00 AM (IST)
दागी पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में स्थान न देना कांग्रेस की मजबूरी : जिम्पा
दागी पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में स्थान न देना कांग्रेस की मजबूरी : जिम्पा

जागरण टीम, होशियारपुर : कांग्रेस पार्टी द्वारा बनाई गई नई कैबिनेट में दागी पूर्व मंत्रियों को स्थान न देना कांग्रेस की मजबूरी बन गया था। यह विचार आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ब्रह्मशंकर जिम्पा ने प्रेस वार्ता में कही। इस मौके पर जिम्पा ने कहा कि आप की लड़ाई सदा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ रही है। उन्होंने कहा कि दागी नेताओं को कैबिनेट में स्थान न देना इस बात की भी पुष्टि करता है कि इन पूर्व मंत्रियों ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार किया है। जिम्पा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों अपना फैसला सुनाएंगे। जिसका सबको इंतजार है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में जो हुआ वह साफ करता है कि कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचार करने का तरीका ढूंढने वालों और कुर्सी की लड़ाई लड़ी जा रही है। इसे प्रदेश की तरक्की एवं जनता से कोई सरोकार नहीं है।

इस मौके पर जिला प्रधान दिलीप ओहरी, सतवंत सिंह सियान, मनजोत कौर, अमरजोत सिंह सैनी, संतोष सैनी, मनदीप कौर, एडवोकेट विशाल नंदा, जसपाल, सुमन, कमलजीत ग्रेवाल तथा अन्य मौजूद थे।

गिलजियां के मंत्री बनने से दोआबा में बहेगी विकास की बयार : एडवोकेट जोशी

जागरण टीम, होशियारपुर : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नए कैबिनेट में टांडा के विधायक संगत सिंह गिलजियां को स्थान देने पर होशियारपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट रोहित जोशी ने जहां साथियों सहित खुशी मनाई वहीं हाई कमान का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। एडवोकेट रोहित जोशी ने कहा कि संगत सिंह गिलजियां दोआबा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के बाबा बोहड़ है और उनके कैबिनेट में सम्मिलित होने से दोआबा क्षेत्र रिकार्ड तोड़ विकास होगा।

जोशी ने कहा कि जमीनी स्तर के नेता संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत नागरा, राजा बड़िग, प्रगट सिंह, डा. राजकुमार वेरका इत्यादि ईमानदार व साफ सुथरी छवि के मालिक है। इस मौके पर उनके साथ बलदेव सिंह फुगलाना व दविदर जट्टपुरी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी