कांग्रेसी व भाजपाइयों ने एक साथ बांटे लड्डू

देश के खेल प्रेमियों के लिए वीरवार सुबह उस समय खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब भारतीय हाकी टीम ने 41 वर्ष के बाद टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर पूरे विश्व में परचम फहराया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 04:45 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 04:45 AM (IST)
कांग्रेसी व भाजपाइयों ने एक साथ बांटे लड्डू
कांग्रेसी व भाजपाइयों ने एक साथ बांटे लड्डू

संवाद सहयोगी, होशियारपुर : देश के खेल प्रेमियों के लिए वीरवार सुबह उस समय खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा जब भारतीय हाकी टीम ने 41 वर्ष के बाद टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत कर पूरे विश्व में परचम फहराया। इसके चलते पूरे शहर में खेल प्रेमियों ने जश्न मनाया। पूर्व जिला बार एसोसिएशन प्रधान आरपी धीर की तरफ से जिला कचहरी में एक ही मंच पर कांग्रेसी और भाजपाई ने जीत की खुशी में एक क्विंटल लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेता आरपी धीर की खुशी उस समय डबल हो गई जब उनके कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस नेता इंद्रपाल सिंह धन्ना, लवकेश ओहरी और रोहित जोशी लड्डू बांटने लगे। इस अवसर पर इंद्रपाल धन्ना और आरपी धीर ने बताया कि देश की खुशी में शामिल होना हर भारतीय का पहला फर्ज है। देश पहले है और राजनीति बाद में है।

भाजपा वर्करों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी

संवाद सहयोगी, गढ़दीवाला : ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जर्मनी को हराकर कांस्य पदक देश की झोली में डाल कर हाकी प्रेमियों में नया जोश पैदा कर दिया है। इस जीत पर भाजपा वर्करों ने लड्डू बाटकर उत्साह का इजहार किया। भाजपा देहाती के जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि खेलें ही मनुष्य का सर्वपक्षीय विकास करती हैं। इससे पहले 1980 में भारतीय हाकी टीम ने ओलिंपिक में मेडल जीत कर परचम लहराया था। इतिहास रचने के लिए भारतीय हाकी टीम के खिलाड़ी एवं कोच बधाई के पात्र हैं। इस मौके शिवदयाल, डा. स्वर्णकांत पराशर, योगेश सपरा, गोपाल ऐरी, हितिन पूरी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी